तेज बुखार में क्या करना चाहिए?

तेज बुखार में क्या करना चाहिए?: बुखार एक आम बीमारी है। हर व्यक्ति को समय-समय पर बुखार की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह शरीर के अंदर मौजूद संक्रमण से लड़ने का एक प्राकृतिक तरीका है। बुखार के दौरान शरीर अन्य बीमारियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। लेकिन कभी-कभी लगातार बुखार होना आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।

तेज बुखार में क्या करना चाहिए?
तेज बुखार में क्या करना चाहिए?

तेज बुखार तब आता है जब हमारा दिमाग शरीर को तापमान बढ़ाने के लिए कहता है। यह प्रतिक्रिया के कारण होता है। जिसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

आज के इस आर्टिकल में हम आप को बतायेंगे की तेज बुखार में क्या करना चाहिए? अतः यदि आप को भी हमेशा बुखार आता रहता है या तेज बुखार हो जाता है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़े. तो चलिए शुरू करते है.

तेज बुखार किसे कहते है?

एक व्यक्ति के शरीर का तापमान 97-99 डिग्री फ़ारेनहाइट के बीच होता है। वहीं, बच्चों के शरीर का तापमान 99.7 से 100.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। पूरे दिन शरीर के तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहता है। वहीं जब शरीर का तापमान 104 से 106 डिग्री के पार पहुंच जाता है तो इसे तेज बुखार कहा जाता है। ऐसे में दिमाग के साथ-साथ पूरे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

अगर आप तेज बुखार से परेशान हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर शरीर के तापमान को कम कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर से संपर्क करना सुनिश्चित करें।

तेज बुखार में क्या करना चाहिए?

तेज बुखार आने पर करें ये काम –

  • बीमार व्यक्ति को ठंडे पानी से नहलाएं।
  • रोगी के माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। इससे कुछ ही समय में शरीर का तापमान कम हो जाएगा।
  • तेज बुखार से ग्रषित व्यक्ति को ठंडी हवा दें।
  • व्यक्ति के शरीर में आइस पैक भी रखा जा सकता है।
  • व्यक्ति के शरीर को ठंडे पानी से भीगे हुए तौलिये या कपड़े से ढक दें। इसके बाद ठंडी हवा दें। ताकि पानी वाष्पित हो जाए और शरीर का तापमान आसानी से कम हो जाए।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई खाने को न दें। इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ सकता है।
  • रोगी को ढीले कपड़े पहनने दें। ताकि पूरे शरीर में अच्छी हवा रहे।
  • नारियल पानी का सेवन दो तरह से फायदेमंद हो सकता है। सबसे पहले यह द्रव के रूप में होता है। जिससे आपके शरीर को पानी की आपूर्ति होती है। दूसरा, इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल और विटामिन होते हैं, जो आपके शरीर के तापमान को आसानी से कम कर देते हैं।
  • आयुर्वेद के अनुसार ऐसा माना जाता है कि चंदन आपके शरीर को आसानी से ठंडा कर सकता है। आप इसे साबुन और पाउडर के रूप में आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो अनार के रस में थोड़ा सा बादाम का तेल मिलाकर रोजाना पी सकते हैं। यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर का तापमान आसानी से कम हो जाता है।

तेज बुखार के बाद इसे ले सकते है

Vitro Dangee+ जूस

  • मूल्य – ₹270 मात्र
  • सक्रिय सामग्री – पपीता पत्ता, अदरक, तुलसी, गिलॉय, नीम, मुलेथी, अमला।
  • बुखार की कमजोरी में फायदेमंद
  • कोई अतिरिक्त चीनी नहीं
  • फ़्री आंवला कैंडी
  • उपयोग कैसे करें – कमरे के तापमान के पानी के गिलास के साथ 30 ml Dangee+ रस मिलाएं और खाली पेट उपभोग करें।

Also Read:

Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को तेज बुखार में क्या करना चाहिए? से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

रोहित HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डेवलपर, प्रोग्रामर और ब्लॉगर हैं। उन्हें ब्लॉग लिखना और अपने विचारों और ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करना पसंद है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment