विज्ञान किसे कहते हैं? | Vigyan Kise Kahate Hain

नमस्कार दोस्तों! कैसे हैं आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे। तो दोस्तों आज हम विज्ञान किसे कहते हैं? (Vigyan Kise Kahate Hain), विज्ञान के प्रकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

विज्ञान किसे कहते हैं? (Vigyan Kise Kahate Hain)

विज्ञान किसे कहते हैं? | Vigyan Kise Kahate Hain
विज्ञान किसे कहते हैं? | Vigyan Kise Kahate Hain

विज्ञान शब्द वि + ज्ञान शब्द से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है विशेष ज्ञान अर्थात किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करके उसे सही तरीकों से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन एवं उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान कहलाता है।

इसके अलावां हम यह भी कह सकते हैं कि सिद्धान्तो और परिकल्पनाओ के आधार पर क्रमबद्ध एवं सुव्यवस्थित ज्ञान को विज्ञान कहते है।

विज्ञान के प्रकार (Types Of Science)

किसी विशेष वस्तु या वर्ग समूह का अध्ययन विज्ञान की शाखा कहलाती है। विज्ञान की 3 शाखाएँ ही मुख्य होती हैं-भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान।

भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं?

विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम वस्तु के भौतिक अवस्था के बारे में अध्ययन करते हैं, भौतिक विज्ञान कहलाता है। यह विज्ञान की मौलिक शाखा है, न्यूटन और आइंस्टाइन को भौतिकी का जनक माना जाता है।

रसायन विज्ञान किसे कहते हैं?

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण, पदार्थ की संरचना, उसके गुणों तथा परिवर्तनों के बारे में अध्ययन किया जाता है रसायन विज्ञान कहलाता है। आदि काल में जब सर्वप्रथम आग का खोज हुआ था उसी समय से रसायन शास्त्र का प्रारंभ मन जाता है। लेवोजियर को रसायन विज्ञान का जनक माना जाता है।

जीव विज्ञान किसे कहते हैं?

विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत जीवो का अध्ययन किया जाता है। जीव विज्ञान कहलाता है। इसके अंतर्गत हम  जीवों की संरचना, कार्यों,  विकास,  उद्भव, पहचान, वितरण एवं उनके वर्गीकरण के बारे में पढ़ते हैं।

Also Read:

विज्ञान की अन्य शाखाएं

विज्ञान की कुछ अन्य शाखाएं हैं, जो हमारे एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है

  1. अंतरिक्ष विज्ञान: अंतरिक्ष यात्रा व उसके विषय में
  2. मत्स्य विज्ञान: मछलियों से संबंधित
  3. अस्थि विज्ञान: अस्थियों से संबंधित
  4. इक्राइनोलॉजी: गुप्त सूचनाओं से संबंधित
  5. वनस्पति विज्ञान: पौधों से संबंधित
  6. बैलनियोलॉजी: खनिज निष्काशन से संबंधित
  7. जीव विज्ञान: जीवधारियों का शारीरिक अध्ययन
  8. वनस्पति विज्ञान: पौधों का अध्ययन
  9. जीवाणु विज्ञान: जीवाणु से संबंधित
  10. मोरफोलॉजि: जीव व भौतिक जगत से संबंधित
  11. रोग विज्ञान: रोगों के कारणों से संबंधित
  12. अगरोलॉजि: मिट्टी का अध्ययन
  13. स्त्री विज्ञान: मादाओं के प्रजनन अंगों का अध्ययन
  14. डेंड्रोलॉजी: वृक्षों का अध्ययन
  15. डेक्टईलाजि: अंको का अध्ययन
  16. विकिरण जैविकी: जीव जंतुओं पर सौर विकिरण का प्रभाव
  17. टेक्टोलॉजि पशु: शरीर का रचनात्मक संघठन
  18. ऐरोनॉटिक्स: विमान की उड़ान
  19. अर्निंथोलॉजि: पक्षियों से संबंधित
  20. प्रकाशिकी: प्रकाश का गुण व संरचना
  21. फ़ायनोलॉजि: जीव जंतुओं का जातीय विकास
  22. ब्रायोलॉजि: दलदल का अध्ययन
  23. सीरोलॉजि: रक्त सीरम से संबंधित
  24. हेलियोलॉजि: सूर्य का अध्ययन
  25. हीमेटोलॉजि: रक्त व उससे संबंधित
  26. मायोलॉजि: मांस पेशियों का अध्ययन

अंतिम शब्द

हमने यहां पर विज्ञान किसे कहते हैं, विज्ञान के प्रकार आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद करता हूँ कि आपको यह अच्छे से समझ आ गया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी “विज्ञान किसे कहते हैं? परिभाषा और प्रकार (Vigyan Kise Kahate Hain)” कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment