नमस्कार दोस्तों कैसे हैं आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अछे ही होंगे। आज हम आप को महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय (MS Dhoni Biography In Hindi) के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय (MS Dhoni Biography In Hindi)
पूरा नाम (Real Name) | महेन्द्र सिंह धोनी |
उप नाम (Nickname) | माही, एमएसडी, कैप्टन कूल |
जन्म स्थान (Birth place) | रांची, बिहार |
जन्म तारीख (Date of Birth) | 7 जुलाई 1981 |
जाति (Caste) | राजपूत |
शैक्षिक योग्यता (Educational ) | 12 वीं कक्षा पास |
शिक्षा प्राप्त करने का स्थान | रांची |
पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) | दाहिने हाथ के बल्लेबाज |
बॉलिंग शैली (Bowling Style) | दाहिने हाथ के गेंदबाज |
आईपीएल की टीम (IPL) | चेन्नई सुपर किंग्स |
लंबाई (Height) | 5 फीट 9 इंच |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला और सफेंद |
आंखो का रंग (Eye Color) | गहरा भूरा |
वजन (Weight) | 70 किलो |
कुल संपत्ति (Net Worth) | करीब 700 करोड़ |
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म और शुरूआती जीवन
महेंद्र सिंह धोनी का जन्म रांची, झारखण्ड (तब बिहार) में 7 जुलाई 1981 को हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी एवं इनकी माता का नाम देवकी धोनी है.
एम.एस. धोनी का एक बड़ा भाई और एक बहन भी है. धोनी के भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी तथा बहन का नाम जयंती है. धोनी एक मध्यमवर्गी परिवार से थे. उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूर्ण की. धोनी के पिता एक स्टील बनाने वाली कंपनी में काम करते थे.
धोनी को बचपन से ही क्रिकेट के बजाए फुटबॉल पसंद था पर, इनके कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह ने इन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया. धोनी को फुटबॉल टीम में एक गोलकीपर के तौर पर खेलते थे. यही देखकर कोच ने उन्हें क्रिकेट में एक विकेट कीपर के तौर पर खेलने को कहा.
धोनी ने अपने माता पिता की सहमती लेकर क्रिकेट खेलना शुरू किया. 2001-2003 में धोनी पहली बार कमांडो क्रिकेट क्लब की ओर से खेले वहां पर उनकी विकेट कीपिंग को देखकर सभी ने उनकी सराहना की. 2003 में धोनी ने खड़कपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन टिकट चेकर के तौर पर भी काम किया.
महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा
Mahendra Singh Dhoni रांची में स्थित श्यामाली के डीएवी जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पढाई किये थे। उस समय ये एक, एथलेटिक छात्र थे, शुरुआत में धोनी बैडमिंटन और फुटबॉल के खेल में ज्यादा रूचि लेते थे वे अपने स्कूली फुटबॉल टीम के एक बहुत ही अच्छे गोलकीपर भी थे।
धोनी 1995 से 1998 के दौरान कमांडो क्रिकेट क्लब टीम में नियमित विकेटकीपर भी रहे। 1997-98 के दौरान उन्हें विनो मांकड ट्रॉफी Under-16 चैम्पियनशिप टीम के लिए चुना गया।
उन्होंने 10वीं क्लास के बाद ही क्रिकेट को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। क्रिकेट की वजह से इनको अपनी पढाई को छोड़ना पड़ा और इन्होने 12वी के बाद अपनी पढाई छोड़ दी, और क्रिकेट की दुनिया में अपना कदम रख दिया।
महेंद्र सिंह धोनी का परिवार
महेंद्र सिंह धोनी एक हिंदू राजपूत परिवार ताल्लुक रखते है। महेंद्र सिंह धोनी का पुराना घर उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लमगरा गांव में स्तिथ है. उनके पिता, पान सिंह अपनी नौकरी के कारण उत्तराखंड से रांची आगये थे और धोनी के पिता मेकॉन (MECON) कंपनी में काम करते थे । धोनी के अलावा उनकी एक बहन एवं एक भाई भी है
पिता का नाम (Father’s Name) | पान सिंह |
माता का नाम (Mother’s Name) | देवकी देवी |
भाई (Brothers ) | नरेंद्र सिंह धोनी |
बहने (Sisters) | जयंती गुप्ता |
पत्नी (Wife ) | साक्षी सिंह रावत |
बच्चे (Children) | जीवा (लड़की ) |
धोनी की लव लाइफ
प्रियंका झा और धोनी की लव स्टोरी
धोनी की जिंदगी में प्रियंका झा नामक एक लड़की हुआ करती थी, जो कि धोनी की गर्लफ्रेंड थी. लेकिन साल 2002 में प्रियंका की मृत्यु हो गई थी. जिसके कारण धोनी की ये लव स्टोरी अधूरी रह गई थी. धोनी की जिंदगी के इस हिस्से के बारे में लोगों को उनके जीवन पर बनी फिल्म के जरिए पता चला.
धोनी और साक्षी की लव स्टोरी
धोनी ने 4 जुलाई, 2010 को साक्षी से विवाह किया, यह एक लव मैरिज थी. कहा जाता है कि ये दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे. लेकिन जब साक्षी छोटी थी, तभी इनके पिता देहरादून शिफ्ट हो गए थे, जिसके कारण साक्षी को अपना स्कूल बीच में ही छोड़ना पड़ा .
साल 2007 में फिर हुई साक्षी से मुलाकात
- साक्षी के देहरादून शिफ्ट हो जाने के बाद, धोनी और साक्षी लंबे अरसे तक एक दूसरे से नहीं मिल पाए थे. लेकिन साल 2007 में इन दोनों की फिर से मुलाकात हुई और ये मुलाकात कोलकाता में हुई थी.
- दरअसल टीम इंडिया कोलकाता के जिस होटल में रुकी हुई थी. उसी होटल में साक्षी बतौर एक इंटर्न कार्य कर रही थी और इसी दौरान ये दोनों काफी समय के बाद एक दूसरे से मिले थे. इस मुलाकात के बाद इन दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक मिलते रहे और लगभग तीन साल बाद इन दोनों ने शादी कर ली. इन दोनों की एक बेटी भी हैं और उसका नाम इन्होंने जीवा रखा.
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
बल्लेबाजी करियर –
टेस्ट | ODI | T20I | IPL | |
मैच | 90 | 350 | 98 | 211 |
रन | 4876 | 10773 | 1617 | 4669 |
उच्च स्कोर | 224 | 183 | 56 | 84 |
100 | 6 | 10 | 0 | 0 |
200 | 1 | 0 | 0 | 0 |
50 | 33 | 73 | 2 | 23 |
4s | 544 | 826 | 116 | 317 |
6s | 78 | 229 | 52 | 21 |
महेंद्र सिंह धोनी का टेस्ट मैच करियर
पहला टेस्ट मैच | 02 दिसंबर , 2005 | भारत बनाम श्रीलंका | चेन्नई |
अंतिम टेस्ट मैच | 26 दिसंबर, 2014 | ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत | मेलबर्न |
महेंद्र सिंह धोनी का ODI मैच करियर
पहला ODI मैच | 23 दिसंबर, 2004 | भारत बनाम बांग्लादेश | चट्टोग्राम |
अंतिम ODI मैच | 09 जुलाई ,2019 | न्यूजीलैंड बनाम भारत | मैनचेस्टर |
महेंद्र सिंह धोनी का टी20 मैच करियर
पहला टी20 मैच | 01 दिसंबर, 2006 | दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत | जोहान्सबर्ग |
अंतिम टी20 मैच | 01 मई, 2021 | सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस | दिल्ली |
धोनी द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड
- धोनी पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में कुल 4,000 रन बनाए हुए हैं. इनसे पहले किसी भी भारतीय विकेटकीपर ने इतने रन नहीं बनाए थे.
- भारतीय टीम ने धोनी की कॅप्टेन्सी के अंदर रहते हुए कुल 27 टेस्ट मैच जीत हुए हैं, जिसके साथ ही धोनी के नाम सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान होना का रिकॉर्ड है.
- इनकी कप्तानी के दौरान भारतीय टीम ने निम्नलिखित वर्ल्ड कप जीते थे, जिसके साथ ही ये पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिसने सभी प्रकार के आईसीसी टूर्नामेंट कप जीत रखे हैं.
आईसीसी टूर्नामेंट | किस साल जीता कप |
टी-20 वर्ल्ड कप | 2007 |
ओडीआई वर्ल्डकप | 2011 |
चैंपियंस ट्रॉफी | 2013 |
इन्होंने कप्तान के रूप में कुल 331 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और ये पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं.इन्होने इंटरनेशनल मैचों में 204 छक्के मारे हैं जिसके साथ ही सबसे अधिक छक्के मरने वाले कप्तान का खिताब भी अपने नाम किया हैं.कैप्टन के रूप में सबसे अधिक टी 20 मैचों जीतने का कीर्तिमान भी धोनी के नाम ही है.
महेंद्र सिंह धोनी के अवार्ड
राष्ट्रीय सम्मान–
साल | पुरस्कार का नाम |
2007 | राजीव गाँधी खेल रत्न |
2009 | पद्म श्री, भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार |
2018 | पद्म भूषण, भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार |
खेल सम्मान –
साल | पुरस्कार का नाम |
2008, 2009 | ICC ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर |
2006, 2008- 2014 | ICC वर्ल्ड ODI XI |
2009, 2010, 2013 | आईसीसी विश्व टेस्ट एकादश: |
2011 | कैस्ट्रोल इंडियन क्रिकेटर ऑफ द ईयर |
धोनी के जीवन पर बनी फिल्म (M.S. Dhoni: The Untold Story Film)
महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर हाल ही में एक फिल्म भी बनाई गई थी. जिसका नाम. ‘एम.एस धोनी: अंटोल्ड स्टोरी’ था और ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धोनी की जिंदगी को दर्शाया गया था और इनकी भूमिका को एक्टर सुशांत सिंह राजूपत द्वारा निभाया गया था.
महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट
धोनी ने देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस पर क्रिकेट जगत की दो खबरों ने प्रशंसकों को शॉक्ड कर दिया। पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। थोड़ी देर बाद आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स में उनके साथ सुरेश रैना ने भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी।
अपनी अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम को दो-दो बार विश्व चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, आपके प्यार और पूरे समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आज 7 बजकर 29 बजे मुझे रिटायर्ड माना जाए।
महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram)
महेंद्र सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट में कुल 9.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं और इन्होंने अपने अकाउंट में कुल 82 फोटो और वीडियो पोस्ट की हुई हैं. इसके अलावा ये कुल दो लोगों को फॉलो करते हैं.
फेसबुक (Facebook)
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना फेसबुक अकाउंट साल 2016 में बनाया था और अपने इस अकाउंट में ये समय समय पर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं. इन फेसबुक में कुल 20,575,527 लोगों द्वारा फोलो किया जाता है.
ट्विटर (Twitter)
महेंद्र सिंह धोनी ने अपना ट्विटर अकाउंट साल 2009 में बनाया था और इस वक्त इनके ट्विटर अकांउट को करीब 7 मिलियन लोगों द्वारा फॉलो किया जा रहा है. धोनी ने अपने इस अकांउट में कुल 452 ट्वीट किए हुए हैं.
महेंद्र सिंह धोनी कि पसंद और नापसंद
पसंदीदा अभिनेता | Shahrukh Khan, Akshay Kumar |
पसंदीदा अभिनेत्री | Deepika Padukone |
पसंदीदा गायक (पुरुष) | अरिजीत सिंह , आतिफ असलम |
पसंदीदा गायिका (महिला) | Lata Mangeshkar |
पसंदीदा खेल | पबजी |
पसंदीदा व्यंजन | पंजाबी खाना |
पसंदीदा क्रिकेटर | सचिन तेंडुलकर |
पसंदीदा टीवी शो | द कपिल शर्मा शो |
शौक | कॉमेडी, ट्रैवलिंग , लाइफ एन्जॉयिंग |
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति
महेंद्र सिंह धोनी के पास कुल संपत्ति करीब 700 करोड़ रुपए के आस पास हैं और इन्होंने ये पैसे क्रिकेट, विज्ञापन और कई तरह के व्यापार करके कमाए हैं. धोनी की वार्षिक आय 102 करोड़ रुपए तक की है.
Also Read:
- रोहनप्रीत सिंह की जीवनी
- अभिजीत बिचुकले का जीवन परिचय
- संगीता बिजलानी का जीवन परिचय
- अभिनेता अभिषेक निगम का जीवन परिचय
- निधि शाह का जीवन परिचय
अंतिम शब्द
तो दोस्तों आज हमने महेंद्र सिंह धोनी जीवन परिचय (MS Dhoni Biography In Hindi) के बारे में विस्तार से जाना हैं और मैं आशा करता हु की आप को यह पोस्ट पसंद आया होगा और आप के लिए हेल्पफुल भी होगा।
I am Sudhanshu Gupta, Founder of CodeMaster.In. I am pursuing a BCA from the Indira Gandhi National Open University, New Delhi. I am a passionate blogger and always try my best to provide you better information.