Gram Panchayat Work Details: ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट

Gram Panchayat Work Details: नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे. तो दोस्तों क्या आप जानते है की एक ग्राम पंचायत के क्या-क्या कार्य होते है? यदि न्जाही जानते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े. क्योंकि आज मैं आपको ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट (Gram Panchayat Work Details) के बारे में विस्तार से बताने जा रहा हूँ.

Gram Panchayat Work Details: ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट
Gram Panchayat Work Details: ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट (Gram Panchayat Work Details)

ग्राम प्रधान का मुख्‍य कार्य गांव का विकास करना होता है इसमें सड़कों का निर्माण, नाली की व्‍यवस्‍था, ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थान, जैसे मंदिर, मस्जिद आदि स्थानों पर लाइट की व्यवस्था, पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए सरकारी ट्यूबवेल की व्यवस्था शामिल हैं।

ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट (Gram Panchayat Work Details) निम्नलिखित है:

कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण

नालियों की साफ-सफाई का काम। पंचायत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोगों के लिए अंत‍िम संस्‍कार के ल‍िए जगह और कब्रिस्तान की देख-रेख का काम। ग्राम प्रधान को ही कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण भी कराना होता है।

एक से लेकर 8वीं कक्षा तक बच्चों की शिक्षा की न‍िशुल्‍क व्यवस्था करना

प्रधान की ही जिम्‍मेदारी होती है कि वह ग्राम पंचायत में जन्‍म, मृत्‍यु और विवाह आदि का रि‍कॉर्ड रखे। इस रिकॉर्ड से जनगणना जैसे कामों में मदद म‍िलती है। शिक्षा के अधिकार के तहत एक से लेकर 8वीं कक्षा तक बच्चों की शिक्षा की न‍िशुल्‍क व्यवस्था करना। बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाना।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों में लागू कराना

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कामकाज को देखना। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर ग्राम पंचायत स्तर पर बच्चों, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी होती है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों में लागू कराना भी ग्राम प्रधान का काम है।

गांव के विकास के लिए हर साल कितना म‍िलता है फंड?

गांव के व‍िकास के लिए एक समान बजट नहीं म‍िलता है, बल्‍कि क्षेत्रफल और आबादी के ह‍िसाब से बजट तय क‍िया जाता है। कम क्षेत्रफल और कम आबादी वाले गांव को बजट भी कम म‍िलता है। जानकार बताते हैं कि कम आबादी वाले छोटे गांवों को दो से तीन लाख का बजट एक साल में पास होता है, यह पांच लाख तक हो सकता है। वहीं, ज्‍यादा आबादी वाले बड़े गांवों को हर साल 10 से 15 लाख तक का बजट पास हो सकता है।

Also Read:

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज हमने ग्राम प्रधान के कार्य लिस्ट (Gram Panchayat Work Details) के बारे में विस्तार से जाना है और मैं आशा करता हु की आप सभी को यह लेख पसंद आया होगा और आपके लिए हेल्पफुल भी होगा.

यदि आप के मन में ग्राम पंचायत से सम्बंधित और भी कोई प्रश्न या सलाह है तो हमे कमेंट कर के अवश्य बताएं. आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment