संधि के कितने भेद होते हैं: Sandhi Ke Prakar

संधि के कितने भेद होते हैं: दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि संधि किसे कहते हैं (sandhi kise kahate hain), और संधि के कितने भेद होते हैं (Sandhi Ke Prakar) तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.

संधि के कितने भेद होते हैं: Sandhi Ke Prakar
संधि के कितने भेद होते हैं: Sandhi Ke Prakar

संधि किसे कहते हैं (sandhi kise kahate hain)

संधि (सम् + धि) शब्द का अर्थ है ‘मेल’। दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है वह संधि कहलाता है। जैसे –

  • सम् + तोष = संतोष
  • देव + इंद्र = देवेंद्र
  • भानु + उदय = भानूदय

संधि के कितने भेद होते हैं (Sandhi Ke Prakar)

मुख्य रूप से संधि के तीन भेद जाने जाते हैं। संधि को तीन भागों में  बांटकर पढ़ा जाता है।

  • स्वर संधि
  • व्यंजन संधि
  • विसर्ग संधि

संधि के इन तीनों भेदों को एक-एक करके विस्तार से उदाहरण सहित समझते हैं –

1. स्वर संधि

जब स्वर के साथ स्वर का मेल होता है तब जो परिवर्तन होता है उसे स्वर संधि कहते हैं। हिंदी में स्वरों की संख्या ग्यारह होती है। बाकी के अक्षर व्यंजन होते हैं। जब दो स्वर मिलते हैं जब उससे जो तीसरा स्वर बनता है उसे स्वर संधि कहते हैं।

स्वर संधि के उदहारण

  • वसुर+अरि = सुरारि (अ+अ = आ)
  • विद्या+आलय = विद्यालय (आ+आ = आ)
  • मुनि+इन्द्र = मुनीन्द्र (इ+इ = ई)
  • श्री+ईश = श्रीश ( ई+ई+ = ई)
  • गुरु+उपदेश = गुरुपदेश (उ+उ = ऊ)

2. व्यंजन संधि

जब व्यंजन को व्यंजन या स्वर के साथ मिलाने से जो परिवर्तन होता है , उसे व्यंजन संधि कहते हैं।

व्यंजन संधि के उदाहरण:

  • जगत्+नाथ = जगन्नाथ त्+न = न्न
  • सत्+जन = सज्जन त्+ज = ज्ज
  • उत्+हार = उद्धार त्+ह =द्ध
  • सत्+धर्म = सद्धर्म त्+ध =द्ध
  • आ+छादन = आच्छादन आ+छा = च्छा

3. विसर्ग संधि

विसर्ग के बाद जब स्वर या व्यंजन आ जाये तब जो परिवर्तन होता है उसे विसर्ग संधि कहते हैं।

विसर्ग संधि के उदहारण:

  • मन: + अनुकूल = मनोनुकूल
  • नि:+अक्षर = निरक्षर
  • नि: + पाप =निष्पाप

Also Read:

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को संधि किसे कहते हैं (sandhi kise kahate hain), और संधि के कितने भेद होते हैं (Sandhi Ke Prakar) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

Leave a Comment

x
10 Facts You Didn’t Know About Mandy Rose (Wrestler) 10 Facts You Didn’t Know About Kehlani (Singer) 10 Facts You Didn’t Know About Jenna Ortega (Actress) 10 Facts You Didn’t Know About Emily Blunt (Actress) 10 Facts You Didn’t Know About Maria Telkes