महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार | Mahilaon Me Kamar Dard Ka Ilaaj

महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार: कमर दर्द किसी को भी कभी भी हो सकता है। भारी चीजें उठाने, व्यायाम करने या लंबे समय तक बैठे रहने से भी कमर दर्द हो सकता है। कोरोना वायरस के चलते लोग घर पर ही रहकर ज्यादा से ज्यादा समय काम करते हैं, जिससे ज्यादातर लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार | Mahilaon Me Kamar Dard Ka Ilaaj
महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार | Mahilaon Me Kamar Dard Ka Ilaaj

ऐसे में बाम या कोई दर्द निवारक दवा खाने से कुछ समय के लिए इस समस्या से निजात मिल जाती है। लेकिन आप चाहें तो इस घरेलू नुस्खे को अपनाकर काफी हद तक कमर दर्द की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार के बारे में विस्तार से जानते है.

महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार (Mahilaon Me Kamar Dard Ka Ilaaj)

महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार निम्नलिखित है:

1. अदरक

अदरक कमर दर्द से राहत दिलाने में कारगर औषधि हैं। इसका सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो इसका काढ़ा भी बना सकते हैं। इसके लिए 1 कप पानी में थोड़ी सी अदरक डालकर धीमी आंच में 10-15 मिनट उबाल लें। इसके बाद इसे छान लें और एक चम्मच शहद मिक्स कर लें। हल्का गुनगुना इसका सेवन रोजाना करें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

2. सेंधा नमक

सेधा नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको दर्द से राहत दिला सकते हैं। इसके लिए सेंधा नमक में पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे कमर में लगा लें।

3. लहसुन

लहसुन करी 3-4 कलिया रोजाना सुबह खाना शुरू कर दें। इससे कमर दर्द के साथ-साथ कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा सरसों के तेल में 4-5 लहसुन की कलिया डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे गर्म करें। फिर इसे छानकर ठंडा होने दें। इसके बाद इस तेल से मालिश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

4. मेथी दाना

एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच मेथी का पाउडर और एक चम्मच शहद डालकर धीमे-धीमे इसका सेवन करें। इससे कुछ ही देर में आपको कमर दर्द से राहत मिल जाएगी। 

5. हल्दी

हल्दी आसानी से आपको  शरीर के हर दर्द से छुटकारा दिला देती हैं। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में हल्दी डालकर इसका सेवन करें।

Also Read:

महिलाओं में कमर दर्द होने पर यह भी करे

हीटिंग पैड का प्रयोग

आपकी पीठ या कमर पर रखा गया एक हीटिंग पैड रक्त परिसंचरण को बढ़ावा दे सकता है, जो बदले में पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को कमर की मांसपेशियों तक अधिक आसानी से पहुंचने देता है।

गर्म स्नान करें

पीठ या पीठ में दर्द होने पर गर्म पानी से नहाना भी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से रक्त संचार बेहतर होता है और मांसपेशियों में दर्द और अकड़न की समस्या कम होती है।

व्यायाम

यदि आप व्यायाम करते हैं, पूरे दिन सक्रिय रहते हैं, तो इससे शरीर में परिसंचरण में भी सुधार होता है और मांसपेशियों को आराम करने में मदद मिलती है जिससे तनाव होता है।

आइस पैक लगाएं

अगर आपको किसी तरह की चोट या मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कमर दर्द हो रहा है तो आप आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सूजन और जलन, दर्द और चोट को कम करने में भी मदद करता है। हालांकि, चोट लगने या मांसपेशियों में खिंचाव के 48 घंटों के भीतर आइस पैक का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

तकिया लगाएं

अगर आप करवट लेकर सोते हैं तो अपने पैरों के बीच एक तकिया रखें और अगर आप अपनी पीठ के बल सोते हैं तो अपने घुटनों के नीचे एक तकिया रखें। ऐसा करने से कमर दर्द और बेचैनी को कम करने में मदद मिलेगी।

सही कुर्सी चुनें

ऐसी कुर्सी पर बैठें जो आपकी कमर को बेहतर तरीके से सहारा दे, ताकि बैठते समय आपको पीठ दर्द की समस्या महसूस न हो।

Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार (Mahilaon Me Kamar Dard Ka Ilaaj) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

सुधांशु HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment