दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि क्रिया विशेषण किसे कहते हैं (Kriya Visheshan Kise Kahate Hain), और क्रिया विशेषण के भेद कितने होते हैं (Kriya Visheshan Ke Bhed) तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.
क्रिया विशेषण किसे कहते हैं (Kriya Visheshan Kise Kahate Hain)
वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। दुसरे शब्दों में कहें तो जिन शब्दों से क्रिया की विशेषता का पता चलता है, उन शब्दों को हम क्रिया विशेषण कहते हैं।
जैसे: हिरण तेज़ भागता है। इस वाक्य में भागना क्रिया है। तेज़ शब्द हमें क्रिया कि विशेषता बता रहा है कि वह कितनी तेज़ भाग रहा है। अतः तेज़ शब्द क्रियाविशेषण है।
क्रिया विशेषण के उदाहरण
- वह धीरे-धीरे चलता है।
- खरगोश तेज़ दौड़ता है।
- शेर धीरे-धीरे आगे बढ़ता है।
ऊपर दिए गए उदाहरणों में जैसा कि आप देख सकते हैं धीरे-धीरे, तेज़ आदि शब्द चलना, दौड़ना, बढना आदि क्रियाओं की विशेषता बताने का काम कर रहे है। अतः यह शब्द क्रियाविशेषण कहलाते हैं।
क्रिया विशेषण के भेद (Kriya Visheshan Ke Bhed)
अर्थ के आधार पर क्रिया विशेषण के भेद:
अर्थ के आधार पर क्रियाविशेषण के चार भेद होते हैं:
- कालवाचक क्रियाविशेषण
- रीतिवाचक क्रियाविशेषण
- स्थानवाचक क्रियाविशेषण
- परिमाणवाचक क्रियाविशेषण
प्रयोग के आधार पर क्रियाविशेषण के भेद
प्रयोग के आधार पर क्रियाविशेषण के तीन भेद होते हैं :
- साधारण क्रियाविशेषण ,
- सयोंजक क्रियाविशेषण व
- अनुबद्ध क्रियाविशेषण
रूप के आधार पर क्रियाविशेषण के भेद
रूप के आधार पर क्रियाविशेषण के तीन भेद होते हैं :
- मूल क्रियाविशेषण
- स्थानीय क्रियाविशेषण
- योगिक क्रियाविशेषण
क्रिया विशेषण के भेदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्रिया विशेषण के कितने भेद होते हैं?, यह आर्टिकल अवश्य पढ़े.
Also Read:
- विशेषण किसे कहते हैं?
- सर्वनाम किसे कहते हैं?
- संज्ञा की परिभाषा
- क्रिया के भेद
- विशेषण के भेद
- प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं?
- उपसर्ग कितने प्रकार के होते हैं?
Conclusion
मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को शब्द किसे कहते हैं (Shabd Kise Kahate Hain), और शब्द के कितने भेद होते हैं (Shabd Ke Kitne Bhed Hote Hain) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!
HindiQueries is India’s No. 1 Hindi website, which will help you to find all your answers, you are searching on the internet.