How To Delete Google Maps Location History 2023

Delete Google Maps Location History: क्या आप भी नेविगेशन के लिए Google के Google Maps फीचर का उपयोग करते हैं, यदि हां तो हमारी ये जानकारी खास आप लोगों के लिए है।

अगर आप Google Maps फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होना चाहिए, कि यह ऐप आपके हर Move को ट्रैक करता है। ऐप Real-Time ट्रैफिक अपडेट की जानकारी भी प्रदान करता है। तो ऐसे में आपको इस लेख में बताने वाला हूँ कि आप लोग अपने Google Maps Location History कैसे Delete कर सकतें हैं। (How to delete Google Maps location history)

How to delete Google Maps location history

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें की Google लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने का Option प्रदान करता है। यूज़र्स को दो ऑप्शन मिलते हैं या तो वह मैनुअली History को डिलीट कर सकते हैं या फिर आप Automatic डिलीट का भी विकल्प मिलता है।

Google Maps Location History कैसे Delete करें (How to delete Google Maps location history)

  1. सबसे पहले अपने फोन में Google Map ऐप को Open कीजिये।
  2. इसके बाद Right Side में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक कीजिये।
  3. यहाँ आपको Your Timeline पर क्लिक करना होगा।
  4. ऐसा करने से आपकी Timeline खुल जाएगी और पुनः Right Side में तीन डॉट के मेन्यु पर क्लिक कीजिये।
  5. जैसे ही आप तीन डॉट के मेन्यु पर क्लिक करेंगे आपके सामनेSettings और Privacy आप्शन मिलेगा इस पर क्लिक कीजिये।
  6. इसके बाद आपको Location Settings में जाना होगा।
  7. Location Settings में आपको Automatically Delete Location History का विकल्प मिलेगा।
  8. जैसे ही आप Automatically Delete Location History पर करेंगे तो आपके सामने चार आप्शन देखने को मिल जायेंगे जिनमें पहला 3 महीने तक डाटा रहेगा, दूसरे में 18 महीने तक, तीसरे विकल्प में 36 महीने तक और उसके बाद अपने आप Delete हो जायेगा।
  9. उपरोक्त बताये गये किसी भी आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको उस विकल्प के बारें में जानकारी मिल जाएगी और आपको निचे कन्फर्म और कैंसिल करने का भी विकल्प मिल जायेगा।

यह तो Automatically Delete की बात हो गयी इसके अलावां आपको एक Delete Location History Range और Delete All Location History का भी विकल्प देखने को मिल जायेगा। Range वाले विकल्प के द्वारा आप एक निश्चित अवधि तक की history को Delete कर सकतें हैं। जबकि Delete All Location History में आपकी पूरी History Delete हो जाएगी। History के Delete हो जाने के बाद ना ही आप और ना ही Google इसे एक्सेस कर पायेगा।

यह भी पढ़ें:- Samsung Galaxy S20 FE Full Review In Hindi | 2023

Final Words

दोस्तों मैं आशा करता हूँ की अब आप लोगों को समझ में आ गया होगा कि Google Maps Location History कैसे Delete करें (How to delete Google Maps location history)। मैं आशा करता हूँ की यह लेख आप लोगों के लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल साबित होगा। यदि फिर भी आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट्स बॉक्स अपने सुझाव को जरूर बतायें। धन्यवाद!

रोहित HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डेवलपर, प्रोग्रामर और ब्लॉगर हैं। उन्हें ब्लॉग लिखना और अपने विचारों और ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करना पसंद है।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment