स्वर के कितने भेद होते हैं? | Swar Ke Kitne Bhed Hote Hain

स्वर के कितने भेद होते हैं? – दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि स्वर किसे कहते हैं (Swar Kise Kahate Hain), और स्वर के कितने भेद होते हैं (Swar Ke Kitne Bhed Hote Hain) तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.

स्वर किसे कहते हैं (Swar Kise Kahate Hain)

जिन वर्णों के उच्चारण के लिए किसी दूसरे वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती है उसे स्वर कहते हैं. या जिन वर्णों को स्वतंत्र रूप से बोला या पुकारा जा सके उसे स्वर कह सकते हैं.

आधुनिक हिंदी भाषा में स्वरों की संख्या 11 है. अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ. 

प्राथमिक स्तर के वर्णमाला के पुस्तकों में स्वरों की संख्या 13 लिखा जाता है. अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, – अं , अः, जो सही नहीं है.

याद रखें कि अब किसी भी परीक्षा में अगर आपसे पूछा चाहता है कि हिंदी भाषा में कुल कितने स्वर हैं तो आपका उत्तर ग्यारह होना चाहिए. 11 स्वर निम्नलिखित हैं – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ.

स्वर के कितने भेद होते हैं (Swar Ke Kitne Bhed Hote Hain)

उच्चारण में लगने वाला जो समय होता है, उसके अनुसार स्वर के 3 भेद होते हैं:

  • हृस्व स्वर (एक मात्रिक)
  • दीर्घ स्वर (द्विमात्रिक)
  • प्लुत स्वर (त्रिमात्रिक)

1. हृस्व स्वर

ऐसे स्वर, जिनका उच्चारण करने में बहुत ही कम समय लगता है, ह्रस्व स्वर कहलाते हैं । ये स्वर चार होते हैं, जो इस प्रकार से हैं: अ, इ, उ, ऋ.

2. दीर्घ स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण में हृस्व स्वरों से दुगुना समय लगता हो, उन स्वरों को दीर्घ स्वर कहते हैं. इन स्वरों की संख्या 7 है: आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ.

3. प्लुत स्वर

जिन स्वरों के उच्चारण करने में हृस्व स्वर से तीन गुना समय लगता हो, उन स्वरों को प्लुत स्वर कहते हैं. इस स्वर को ‘S’ से दर्शाते हैं। इसका उपयोग जोर से गाने, पुकारने या रोने के लिए किया जाता है, उदहारण के लिए: ओSम नमः शिवाय


Also Read:

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को स्वर किसे कहते हैं (Swar Kise Kahate Hain), और स्वर के कितने भेद होते हैं (Swar Ke Kitne Bhed Hote Hain) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

Leave a Comment

x
10 Facts You Didn’t Know About Mandy Rose (Wrestler) 10 Facts You Didn’t Know About Kehlani (Singer) 10 Facts You Didn’t Know About Jenna Ortega (Actress) 10 Facts You Didn’t Know About Emily Blunt (Actress) 10 Facts You Didn’t Know About Maria Telkes