Safed Daag Ka Ilaaj | सफ़ेद दाग का इलाज

Safed Daag Ka Ilaaj: यह एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसमें व्यक्ति का इम्यून सिस्टम उसकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने लगता है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज में असंतुलन के कारण होता है। ऐसे में त्वचा के रंग को निर्धारित करने वाली मेलानोसाइट्स नामक कोशिकाएं धीरे-धीरे नष्ट होने लगती हैं, फलस्वरूप त्वचा पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं।

आमतौर पर यह समस्या होठों और हाथों और पैरों पर दिखाई देती है। इसके अलावा इस तरह के दाग शरीर के कई अलग-अलग हिस्सों पर भी देखे जा सकते हैं। यह एक आम समस्या है जिसके कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाता है। हालांकि, इसे दवा से नियंत्रित किया जा सकता है। कभी-कभी यह अनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है, लेकिन ये छूने से दूसरों को संक्रमित नहीं करते हैं।

Safed Daag Ka Ilaaj | सफ़ेद दाग का इलाज
Safed Daag Ka Ilaaj | सफ़ेद दाग का इलाज

कभी-कभी यह रोग एक से डेढ़ साल की अवधि में ठीक हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में यह आवश्यक नहीं है कि यह ठीक हो जाए। विटिलिगो (ल्यूकोडर्मा) एक प्रकार का त्वचा रोग है, जो दुनिया की आबादी का लगभग 0.5 प्रतिशत से एक प्रतिशत प्रभावित करता है, लेकिन भारत में, यह प्रभावित आबादी का लगभग 8.8 प्रतिशत है।

विटिलिगो किसी भी उम्र में शुरू हो सकता है, लेकिन आधे से अधिक मामलों में, यह 20 साल की उम्र से पहले विकसित होता है, जबकि 95 प्रतिशत मामले 40 साल की उम्र से पहले विकसित होते हैं। इससे पीड़ित व्यक्ति को किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी, जलन या खुजली नहीं होती है। चेहरे या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर सफेद धब्बे होने के कारण कभी-कभी व्यक्ति में हीनता की भावना भी पैदा हो जाती है।

आइये आज के इस आर्टिकल में हम सफ़ेद दाग का इलाज (Safed Daag Ka Ilaaj) के बारे में विस्तार से जानते है, अतः इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े.

सफ़ेद दाग का इलाज (Safed Daag Ka Ilaaj)

सफ़ेद दाग का इलाज (Safed Daag Ka Ilaaj) निम्नलिखित है:

1. हल्दी और सरसों का तेल सफेद दाग में फायदेमंद

हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर बनाया गया मिश्रण दाग वाली जगह लगाने से दाग कम होने लगता है। इसके लिए आप एक चम्मच हल्दी पाउडर लें। अब इसे दो चम्मच सरसों के तेल में मिलाए। अब इस पेस्ट को सफेद चकतों वाली जगह पर लगाएं और 15 मिनट तक रखने के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें। इससे आराम मिलेगा।

1/2 किलो हल्दी को 8 लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें, रातभर भिगोने के बाद सुबह उस पानी को गर्म करें। तब तक गर्म करें जब तक कि 1 लीटर शेष रह जाएँ। इसमें 1/2 लीटर सरसों का तेल मिला लें, इसके बाद तब तक पकाते रहें जब तक की 1/2 लीटर शेष रह जाएँ इस प्रयोग से शरीर के सफेद दाग में लाभ मिलता है। इस तेल का प्रयोग सुबह-शाम दोनों समय करना चाहिए।

2. नीम की पत्ती और शहद सफेद दाग में फायदेमंद

नीम की ताजी कोपल का पेस्ट बनाकर उसे छलनी में डालकर उसका रस निकाल लें। एक बड़ी चम्मच नीम के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करें। इस मिश्रण का सेवन आप उम्रभर भी कर सकते हैं। इसके अलावा दो चम्मच अखरोट पाउडर में थोड़ा-सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।

इसके अलावा नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाकर सफेद दाग पर लगाने से लाभ मिलता है, इसे कई महिनों तक प्रतिदिन प्रयोग करने से परिणाम अच्छा मिलता है।

3. बथुआ सफेद दाग में फायदेमंद

सफेद दाग से ग्रस्त व्यक्ति को रोज बथुआ की सब्जी खानी चाहिए। बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग वाली जगह को दिन में तीन से चार बार धोयें। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकालकर उसमें आधा कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकायें जब सिर्फ तेल रह जाये तो उसे उतारकर शीशी में भर लें। इसे लगातार लगाते रहें।

Also Read:

Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को सफ़ेद दाग का इलाज (Safed Daag Ka Ilaaj) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

सुधांशु HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment