अणु किसे कहते हैं | परिभाषा | Anu ki Paribhasha

नमस्कार दोस्तों! इस लेख में आपको अणु किसे कहते हैं (What is molecule in Hindi) और अणु की परिभाषा (Anu ki Paribhasha) और विशेषता के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा।

अणु किसे कहते हैं | परिभाषा | Anu ki Paribhasha

अणु किसे कहते हैं (What is molecule in Hindi)

अणु पदार्थ का वह छोटा कण है जो प्रकृति में स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है लेकिन रासायनिक प्रतिक्रिया में भाग नहीं ले सकता है। रसायन विज्ञान में, एक अणु एक ही प्रकार या विभिन्न प्रकार के दो या दो से अधिक परमाणुओं से बना होता है। परमाणु मजबूत रासायनिक बंधों द्वारा एक साथ बंधे रहते हैं और अणु बनाते हैं।

उदहारण: H2O, NaCl

अणु बनाने के लिए कुछ विशेष प्रकार के परमाणु बंध द्वारा जुड़ते है और अणु का निर्माण करते है या तो एक ही प्रकार के परमाणु मिलकर अणु का निर्माण करते है जैसे ऑक्सीजन (O2) बनाने के लिए दो परमाणु ऑक्सीजन के मिलते है।

या फिर अलग अलग परमाणु मिलकर किसी अणु का निर्माण करते है जैसे कार्बन डाई ऑक्साइड (CO2) में दो ऑक्सीजन के परमाणु और एक कार्बन परमाणु मिलते है और CO2 का निर्माण करते है।

अणु की विशेषता

  • अणु की संकल्पना ठोस, द्रव और गैस के लिये अलग अलग हो सकती है।
  • अणु पदार्थ के सबसे छोटे भाग को कहते हैं। यह कथन गैसो के लिये ज्यादा उपयुक्त है। उदाहरण के लिये, ऑक्सीजन गैस उसके स्वतन्त्र अणुओं का एक समूह है।
  • द्रव और ठोस में अणु एक दूसरे से किसी ना किसी बन्धन में रहते हैं, इनका स्वतन्त्र अस्तित्व नहीं होता है।
  • कई अणु एक दूसरे से जुडे होते हैं और एक अणु को अलग नहीं किया जा सकता है।
  • अणु में कोई विद्युत आवेश नहीं होता है।
  • अणु एक ही तत्व के परमाणु से मिलकर बने हो सकते हैं या अलग अलग तत्वों के परमाणु से मिलकर।

यह भी पढ़ें :-

अंतिम शब्द

तो दोस्तों आज हमने अणु किसे कहते हैं (What is molecule in Hindi) और अणु की परिभाषा (Anu ki Paribhasha) और विशेषता के बारे में विस्तार से जाना हैं। मैं आशा करता हु की आपको यह लेख पसंद आया होगा, यदि हाँ तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करें।

रोहित HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डेवलपर, प्रोग्रामर और ब्लॉगर हैं। उन्हें ब्लॉग लिखना और अपने विचारों और ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करना पसंद है।

Sharing Is Caring:

1 thought on “अणु किसे कहते हैं | परिभाषा | Anu ki Paribhasha”

Leave a Comment