महिला की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं :आमतौर पर जैसे-जैसे महिलाएं बड़ी होती जाती हैं, वे शायद ही कभी यौन रूप से सक्रिय होती हैं और उनकी सम्बन्ध में रुचि कम होने लगती है। लेकिन अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जो 60 या उससे अधिक उम्र के होते हुए भी सम्बन्ध बनाना जारी रखती हैं और अपनी यौन इच्छा को बनाए रखती हैं।
हाल के शोध से पता चलता है कि बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उनकी यौन इच्छा को प्रभावित करता है। लेकिन अब महिलाएं अपनी सेहत को लेकर काफी एक्टिव हो गई हैं, हालांकि कई लोग अब भी यह जानना चाहते हैं कि महिला की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं? और किस उम्र में महिलाएं सबसे ज्यादा सम्बन्ध बनने में मजा लेती हैं।
अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इस लेख में हम यह बताने जा रहे हैं कि महिला की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं? इसलिए इसे जानने के इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
महिला की कितनी उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा होती हैं?
एक शोध में 16 से 74 साल की सात हजार महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया गया। इसके बाद काफी गहन शोध करने के बाद यह निष्कर्ष निकला कि 16 से 40 साल की उम्र में महिलाओं को सम्बन्ध बनाने में काफी आनंद मिलता है। वैसे तो 55 से 60 की उम्र तक महिलाओं में संबंध बनाने की इच्छा होती है, लेकिन 45 से 52 साल की उम्र मेनोपॉज का होता है, जिससे शरीर में अचानक से तेजी से होने वाले हार्मोनल बदलाव महिलाओं की सेक्स लाइफ को काफी प्रभावित करते हैं।
लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर महिलाएं अब भी 60 या उससे ज्यादा की उम्र तक सम्बन्ध बनाने की इच्छा रखती हैं। लेकिन 65 साल की उम्र के बाद बहुत कम महिलाएं नियमित सम्बन्ध पाती हैं या बहुत ज्यादा सक्रिय रहती हैं। हालांकि, विदेशों में 74 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं यौन रूप से सक्रिय हैं और संबंध बनाना चाहती हैं।
30 और 40 की उम्र में महिलाएं
जीवन के इस पड़ाव में आकर महिलाओं में कामेच्छा सबसे ज्यादा तेज होती है। एक अध्ययन से पता चला है कि 27 और 45 के बीच की महिलाओं में जवान या बूढ़ी महिलाओं की तुलना में अधिक तीव्र यौन कल्पनाएं होती हैं। इस उम्र में आकर उन्हें अधिक सेक्स करना भी पसंद होता है और वह इस उम्र में आकर ही जल्द से जल्द किसी रिश्ते में आना पसंद करती हैं।
मेनोपॉज के कारण घटती है महिलाओं की इच्छा
मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर कम हो जाता है। एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण महिलाओं के प्रजनन अंगों की मोटाई और आकार कम हो जाता है। नतीजतन, योनि ऊतक पतला हो जाता है और अपनी लोच खो देता है।
इसके अलावा भगशेफ, योनि और लेबियन ऊतक का आकार कम हो जाता है और गर्भाशय ग्रीवा, गर्भाशय और अंडाशय का आकार कम हो जाता है। चूंकि ये सभी गतिविधियां रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं की उम्र बढ़ने के कारण होती हैं, इसलिए 50 या 52 की उम्र तक पहुंचने के बाद सम्बन्ध बनाने की इच्छा कम हो जाती है।
Disclaimer: सलाह यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

HindiQueries is India’s No. 1 Hindi website, which will help you to find all your answers, you are searching on the internet.