खनिज किसे कहते हैं? – नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे. दोस्तों क्या आप जानते है की khanij kise kahate hain? यदि नहीं जानते तो आज जान जायेंगे, क्योंकि आज इस आर्टिकल में मैं आप को खनिज पदार्थ किसे कहते हैं? से सम्बंधित सारी जानकारियां देने वाला हु.
खनिज किसे कहते हैं? | khanij kise kahate hain
What Is Mineral In Hindi – वह पदार्थ जो क्रिस्टलीय हो और भौगोलिक परिस्थितियों के परिणामस्वरूप बना हो, उसे खनिज (Mineral) कहते हैं. खनिज ऐसे भौतिक पदार्थ हैं जो खान से खोद कर निकाले जाते हैं।
खनिज होने के लिए उस पदार्थ को कठोर व क्रिस्टलीय होना आवश्यक है।
कुछ उपयोगी खनिज पदार्थों के नाम हैं – लोहा, अभ्रक, कोयला, बॉक्साइट (जिससे अलुमिनियम बनता है), नमक (पाकिस्तान व भारत के अनेक क्षेत्रों में खान से नमक निकाला जाता है!), जस्ता, चूना पत्थर इत्यादि।
खनिज का नामकरण
मूलतः खनिज शब्द का अर्थ है- खनि + ज। अर्थात् खान से उत्पन्न (संस्कृत: खनि= खान)। इसका अंग्रेज़ी शब्द मिनरल (mineral) भी माइन(mine) से संबंध रखता है।
खनिजों का वर्गीकरण
खनिजों को निम्नलिखित वर्गों में बंटा गया है:
- सिलिकेट वर्ग
- कार्बोनेट वर्ग
- सल्फेट वर्ग
- हैलाइड वर्ग
- ऑक्साइड वर्ग
- सल्फाइड वर्ग
- फास्फेट वर्ग
खनिज के प्रकार | Types Of Mineral
खनिज तीन प्रकार के होते हैं:
- धात्विक खनिज
- अधात्विक खनिज
- ऊर्जा खनिज
1. धात्विक खनिज / धातु खनिज
जिन खनिजों से धातु प्राप्त होती है उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं; जैसे – लौह अयस्क, मैगनीज, निकेल, कोबाल्ट, तांबा, लेड, टिन, बॉक्साइट, आदि।
2. अधात्विक खनिज / अधातु खनिज
जिन खनिजों से अधातु प्राप्त होते हैं उन्हें अधात्विक खनिज कहते हैं; जैसे – अभ्रक, लवण, पोटाश, सल्फर, ग्रेनाइट, चूना पत्थर, संगमरमर, बलुआ पत्थर, आदि।
3. ऊर्जा खनिज
जिन खनिजों से हमें ऊर्जा की प्राप्ति होती है, वे ऊर्जा खनिज कहलाते हैं; जैसे – कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस।
खनिजों के भौतिक गुण
खनिज कुछ महत्वपूर्ण भौतिक गुण जैसे रंग, पारदर्शिता, वर्णरेखा, धुति (चमक), कठोरता, आपेक्षिक घनत्व, संरूप, भंजन और विदलन को प्रदर्शित करते हैं। पहचान लक्षण वे विशिष्ट भौतिक गुण होते है जिनके आधार पर खनिजों को पहचाना जा सकता है।
खनिज किसे कहते हैं? – FAQs
1. खनिज किसे कहते हैं?
वह पदार्थ जो क्रिस्टलीय हो और भौगोलिक परिस्थितियों के परिणामस्वरूप बना हो, उसे खनिज (Mineral) कहते हैं.
2. खनिजों के कितने प्रकार होते हैं?
खनिज तीन प्रकार के होते हैं; धात्विक, अधात्विक और ऊर्जा खनिज।
3. भारत में लगभग कितने खनिज पाए गए हैं?
हमारे देश में 100 से अधिक खनिजों के प्रकार मिलते हैं। इनमें से 30 खनिज पदार्थ ऐसे हैं जिनका आर्थिक महत्त्व बहुत अधिक है। उदाहरणस्वरूप कोयला, लोहा, मैगनीज़, बॉक्साइट, अभ्रक इत्यादि।
4. खनिज रंग कौन सा है?
खनिज रंगों में लाल-हिरौंजी तथा गेरू, नीला पीला चमकदार हरतल, पीला गंदा रामरज, मुल्तानी मिट्टी, सफेद खड़िया आदि रंगों का प्रयोग हुआ है तथा सोने-चांदी के वर्क से बने रंग का प्रयोग विशेष है।
5. खनिज का हमारे जीवन में क्या उपयोग है?
खनिज पदार्थ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि आधुनिक औद्योगिक उन्नति का आधार खनिज पदार्थ ही हैं। कारखानों में लगी मशीनें, पानी पर तैरते विशाल जहाज, ऊँची इमारतें, विभिन्न प्रकार की धातुओं से बनी वस्तुएँ खनिज पदार्थों की देन हैं। देश की औद्योगिक विकास का आधार खनिज पदार्थ है।
6. धात्विक खनिज किसे कहते हैं?
जिन खनिजों से धातु प्राप्त होती है उन्हें धात्विक खनिज कहते हैं; जैसे – लौह अयस्क, मैगनीज, निकेल, कोबाल्ट, तांबा, लेड, टिन, बॉक्साइट, आदि।
अंतिम शब्द
तो दोस्तों आज हमने खनिज किसे कहते हैं? (khanij kise kahate hain) के बारे में विस्तार से जाना है और मैं आशा करता हु की आप सभी को यह जानकरी पसंद आई होगी और आप के लिए हेल्पफुल भी होगी.
यदि आप को यह पोस्ट पसंद आया है तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करे. अर्तिक्ल एको पूरा पढने के लये आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.
I am Sudhanshu Gupta, Founder of CodeMaster.In. I am pursuing a BCA from the Indira Gandhi National Open University, New Delhi. I am a passionate blogger and always try my best to provide you better information.