अर्थव्यवस्था क्या है? | अर्थव्यवस्था के प्रकार | Arthvyavastha Kise Kahate Hain

नमस्कार दोस्तों! इस लेख में आपको अर्थव्यवस्था क्या है? (Arthvyavastha Kise Kahate Hain), अर्थव्यवस्था का अर्थ, अर्थव्यवस्था की परिभाषा (Arthvyavastha Ki Paribhasha), अर्थव्यवस्था के प्रकार (Arthvyavastha Ke Prakar), भारतीय अर्थव्यवस्था, आदि के बारे में विस्तार से जानने को मिलने वाला हैं।

अतः आर्टिकल को अंत तक पढ़े और हो सके तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करें। चलिए शुरू करते हैं।

अर्थव्यवस्था क्या है? | अर्थव्यवस्था के प्रकार | Arthvyavastha Kise Kahate Hain
अर्थव्यवस्था क्या है? | Arthvyavastha Kise Kahate Hain

अर्थव्यवस्था क्या है? | Arthvyavastha Kise Kahate Hain

किसी भी देश में होने वाली सभी आर्थिक गतिविधियों की ऐसी प्रणाली, जिसमें संसाधनों को इस तरह से वितरित किया जाता है कि अधिकतम नागरिकों का कल्याण हो सके, अर्थव्यवस्था कहलाती है। इस प्रणाली में पैसा एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। सरल शब्दों में, अर्थव्यवस्था किसी भी देश या क्षेत्र में उत्पादों या सेवाओं के उत्पादन, खपत, आयात, निर्यात और व्यापार को संदर्भित करती है।

अर्थव्यवस्था शब्द का प्रयोग हमेशा किसी भी देश, क्षेत्र या भू-भाग के साथ किया जाता है, जैसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था, भारतीय अर्थव्यवस्था, आदि।

Also Read – संसाधन किसे कहते हैं?

अर्थव्यवस्था का अर्थ

ऊपर हमने जाना की अर्थव्यवस्था क्या है, चलिए अब अर्थव्यवस्था के अर्थ को भी समझ लेते हैं। अर्थव्यवस्था दो शब्दों से मिल कर बनी हैं – अर्थ + व्यवस्था। जहां अर्थ का मतलब धन, सम्पत्ति अथवा मुद्रा हैं और व्यवस्था का मतलब कार्यप्रणाली हैं। अर्थात लोगों की आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु की जाने वाली सामाजिक व्यवस्था को ही अर्थव्यवस्था (Economy) कहते हैं।

अर्थव्यवस्था की परिभाषा | Arthvyavastha Ki Paribhasha

  • प्रो. ए. जे. ब्राउन के अनुसार, “अर्थशास्त्र से अभिप्राय, एक ऐसी प्रणाली से है जिसके द्वारा लोग जीविका प्राप्त करते हैं।”
  • प्रो. डब्ल्यू. एन. लुक्स के अनुसार, अर्थशास्त्र में उन सभी संस्थाओं को शामिल किया जाता है, जिन्हें व्यक्ति, राष्ट्र या राष्ट्रों के  किसी निश्चित समूह ने ऐसे साधनों के रूप में चुना है, जिनके द्वारा संसाधनों का उपयोग मानवीय आवश्यकताओं की पूर्ती करने के लिए किया जा सके।

Also Read – संविधान किसे कहते हैं?

अर्थव्यवस्था के प्रकार |Arthvyavastha Ke Prakar

ऊपर हमने अर्थव्यवस्था क्या हैं और अर्थव्यवस्था की परिभाषा के बारे में जाना हैं, तो चलिए अब अर्थव्यवस्था के प्रकारों के बारे में भी जान लेते हैं। सामान्यतया अर्थव्यवस्था तीन प्रकार की होती हैं-

  1. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist Economy)
  2. समाजवादी अर्थव्यवस्था (Socialist Economy)
  3. मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy)

1. पूँजीवादी अर्थव्यवस्था (Capitalist Economy)

वह अर्थव्यवस्था जिसमें किसी क्षेत्र की सभी आर्थिक गतिविधियाँ निजी क्षेत्र द्वारा संचालित की जाती हैं, पूँजीवादी अर्थव्यवस्था कहलाती हैं। इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। चूंकि ऐसी अर्थव्यवस्था में उत्पादन, आपूर्ति आदि निजी क्षेत्र के हाथों में होते हैं, इसलिए इसमें प्रतिस्पर्धा होती है और कीमतें बाजार द्वारा निर्धारित की जाती हैं। इस अर्थव्यवस्था में मांग और आपूर्ति के नियम का पालन किया जाता है। अमेरिका ऐसी अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

2. समाजवादी अर्थव्यवस्था (Socialist Economy)

ऐसी अर्थव्यवस्था, जहाँ सभी आर्थिक गतिविधियाँ सरकार द्वारा चलाई जाती हैं, अर्थात वे सरकार द्वारा नियंत्रित होती हैं, समाजवादी अर्थव्यवस्था कहलाती हैं। इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में उत्पादों का उत्पादन, आपूर्ति और कीमतें सरकार द्वारा निर्धारित की जाती हैं। चूंकि इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में मांग और आपूर्ति का सिद्धांत लागू नहीं होता है, इसलिए बाजार में प्रतिस्पर्धा का अभाव है।

3. मिश्रित अर्थव्यवस्था (Mixed Economy)

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें समाजवादी और पूंजीवादी दोनों अर्थव्यवस्थाओं का मिश्रण होता है, मिश्रित अर्थव्यवस्था कहलाती है। इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में सरकार एक नियामक की भूमिका निभाती है। निजी क्षेत्र को उत्पादन की स्वतंत्रता है इसलिए, इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में मांग और आपूर्ति का कानून लागू होता है और बाजार में प्रतिस्पर्धा होती है। भारत सहित अधिकांश देश मिश्रित अर्थव्यवस्था के उदाहरण हैं।

अंतिम शब्द

तो दोस्तों अज हमने अर्थव्यवस्था क्या है? (Arthvyavastha Kise Kahate Hain), अर्थव्यवस्था का अर्थ, अर्थव्यवस्था की परिभाषा (Arthvyavastha Ki Paribhasha), अर्थव्यवस्था के प्रकार (Arthvyavastha Ke Prakar), भारतीय अर्थव्यवस्था, आदि के बारे में विस्तार से जाना हैं।

अब यदि आपको यह लेख पसंद आया हैं तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करे। आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुधांशु HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment