अव्यय किसे कहते हैं? | अव्यय के भेद | Avyay in Hindi

नमस्कार दोस्तों! इस लेख में आपको अव्यय किसे कहते हैं (Avyay in Hindi), अव्यय की परिभाषा (Avyay Ki Paribhasha), अव्यय के भेद (Avyay Ke Bhed), अव्यय के उदाहरण, आदि के बारे में विस्तार से जानने को मिलने वाला हैं।

अतः आर्टिकल को अंत तक पढ़े और हो सके तो अपने दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करें। चलिए शुरू करते हैं।

अव्यय किसे कहते हैं? | अव्यय के भेद | Avyay in Hindi
अव्यय किसे कहते हैं? | अव्यय के भेद | Avyay in Hindi

अव्यय किसे कहते हैं? | Avyay in Hindi

अव्यय शब्द वह शब्द होते हैं जिनके रूप में लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के प्रयोग से भी कोई अन्य विचार उत्पन्न नहीं होता है। इस प्रकार के शब्द अपनी स्थिति में मूल रूप से बने रहते हैं।

दुसरे शब्दों में –

वे शब्द जिनमे लिंग, वचन, और कारक, के प्रयोग से भी कोई परिवर्तन नहीं होता हैं ऐसे शब्दों को अव्यय कहा जाता है। अव्यय  को अविकारी शब्द भी कहा जाता है।

अव्यय का रूपांतरण नहीं किया जा सकता इसलिए इन शब्दों को अविकारी शब्द तथा इनका व्यय नहीं किया जा सकता इसलिए अव्यय कहलाते हैं।

अव्यय के उदाहरण

अव्यय के उदाहरण निम्नलिखित हैं –

  • वे यहाँ से चले गये।
  • घोडा तेज दौड़ता है।
  • अब खाना बंद करो।
  • बच्चे धीरे-धीरे चल रहे थे।
  • रोहन प्रतिदिन खेलने जाता है।
  • वह यहाँ रखा है।
  • रमेश प्रतिदिन पढ़ता है।
  • राधा सुंदर दिखती है।
  • मैं बहुत थक गया हूँ।
  • वह अपना काम कर रहा है l
  • वह नित्य नहाता है।
  • वे कब गए।
  • मीना कल जाएगी।
  • वह प्रतिदिन पढ़ता है l
  • मैं कहाँ जाऊं ?
  • राधा कहाँ गई ?
  • राहुल नीचे बैठा है।
  • इधर -उधर मत जाओ।
  • वह आगे चला गया।
  • उधर मत जाओ।

अव्यय के भेद | Avyay Ke Bhed

ऊपर हमने अव्यय किसे कहते हैं, अव्यय की परिभाषा और उदहारण के बारे में जाना। चलिए अब अव्यय के प्रकार के बारे में जान लेते हैं। अव्यय निम्नलिखित पांच प्रकार के होते हैं –

  1. क्रियाविशेषण अव्यय
  2. समुच्चयबोधक अव्यय
  3. संबंधबोधक अव्यय
  4. विस्मयादिबोधक अव्यय
  5. निपात अव्यय

तो चलिए अब अव्यय के भेदों के बारे में एक-एक कर के जानते हैं।

1. क्रियाविशेषण अव्यय

ऐसे अव्यय शब्द जो क्रिया की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें क्रियाविशेषण अव्यय कहते हैं।

उदाहरण –

  • अचानक आ गया। 
  • परसों घर जाओगे। 
  • शीघ्र जाओ।

इन वाक्यों में अचानक, परसोंशीघ्र क्रियाविशेषण अव्यय हैं। क्रियाविशेषण अव्यय चार प्रकार के होते हैं –

  1. कालवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
  2. स्थानवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
  3. परिमाणवाचक क्रियाविशेषण अव्यय
  4. रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय

2. समुच्चयबोधक अव्यय

ऐसे अव्यय शब्द जिनका उपयोग दो वाक्यो को परस्पर जोड़ने के लिए किया जाता हैं, उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं।

उदाहरण –

  • शिवम अपने कक्षा में अव्वल आया इसलिए सभी उसको बधाई दे रहे हैं।
  • राजू का भाई बहुत बड़ा निकम्मा है इसलिए उसका आदर कोई नहीं करता।
  • यदि सीता गीत गाती है तो वह जरूर बहुत बड़ी गायक बन जाएगी।
  • मोहन मेहनत करता है इसलिए वह अमीर है।

इन वाक्यों में इसलिए, यदितो समुच्चयबोधक अव्यय हैं। समुच्चयबोधक अव्यय निम्नलिखित दो प्रकार के होते हैं –

  1. समानाधिकरण समुच्चयबोधक
  2. व्यतिकरण समुच्चयबोधक

3. संबंधबोधक अव्यय

ऐसे अव्यय शब्द जो किसी वाक्य में संज्ञा या सर्वनाम के बाद आकर उसका सम्बन्ध वाक्य के दूसरे शब्द से दिखाये उसे संबंधबोधक अव्यय कहते हैं।

उदाहरण –

  • सोहन की अपेक्षा रोहन एक अच्छा आदमी है।

उपरोक्त वाक्य में की अपेक्षा एक संबंधबोधक अव्यय हैं। संबंधबोधक अव्यय निम्नलिखित प्रकार के होते हैं –

  • स्थानवाचक संबंधबोधक
  • दिशाबोधक संबंधबोधक
  • कालवाचक संबंधबोधक
  • साधनवाचक संबंधबोधक
  • कारणवाचक संबंधबोधक
  • सीमावाचक संबंधबोधक
  • विरोधसूचक संबंधबोधक
  • समतासूचक संबंधबोधक
  • हेतुवाचक संबंधबोधक
  • सहचरसूचक संबंधबोधक
  • विषयवाचक संबंधबोधक
  • संग्रवाचक संबंधबोधक

4. विस्मयादिबोधक अव्यय

ऐसे अव्यय शब्द जिनसे ‘हर्ष’,’शोक’, ‘घृणा’, ‘आश्चर्य’, ‘भय’, आदि का भाव प्रकट होता है उन्हें विस्मयादिबोधक अव्यय कहते हैं।

उदाहरण –

  • हां यह मेरा दिल चुराके ले गया।
  • अरे पीछे हट जाओ नहीं तो मार खाओगे।
  • छी-छी यह कैसी दुर्गंध आ रही है।
  • वाह श्याम तुम्हारा घर कितना सुंदर है।
  • हाय यह कैसा एक्सीडेंट हो गया।

विस्मयादिबोधक अव्यय के भेद निम्नलिखित है –

  1. हर्षबोधक
  2. शोकबोधक
  3. आश्चर्यबोधक
  4. तिरस्कारबोधक
  5. अनुमानोबोधक
  6. संबोधनबोधक
  7. स्वीकारबोधक

5. निपात अव्यय

ऐसे अव्यय शब्द जो किसी शब्द के बाद लगकर उसके अर्थ या भाव में विशेष बल उत्पन्न करते हैं, उन्हें निपात अव्यय कहते हैं।

उदाहरण –

  • कृष्ण ने ही कंस को मारा था।
  • राधा भी रमेश के साथ कल राजस्थान जा रही है।
  • राधा तो राजस्थान के जयपुर शहर में जाने वाली थी।

उपरोक्त वाक्यों में तो, भी, ही निपात अव्यय हैं। निपात अव्यय के भेद निम्नलिखित है –

  1. सकारात्मक निपात
  2. नकारात्मक निपात
  3. निषेधात्मक निपात
  4. प्रश्नबोधक निपात
  5. विस्मयादिबोधक निपात
  6. बलदायक निपात
  7. तुलनात्मक निपात
  8. अवधारणबोधक निपात
  9. आदरबोधक निपात

अंतिम शब्द

तो दोस्तों अज हमने अव्यय किसे कहते हैं (Avyay in Hindi), अव्यय की परिभाषा (Avyay Ki Paribhasha), अव्यय के भेद (Avyay Ke Bhed), अव्यय के उदहारण, आदि के बारे में विस्तार से जाना हैं।

अब यदि आपको यह लेख पसंद आया हैं तो इसे अपने सभी दोस्तों के साथ भी जरुर से शेयर करे। आर्टिकल को अंत तक पढने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

सुधांशु HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment