Image Credit - Social Media

सनी देओल के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

19 अक्टूबर 1956 को जन्मे सनी देओल का वास्तविक नाम अजय सिंह देओल है।

1

सनी देओल ने बर्मिंघम के ओल्ड वर्ल्ड थिएटर से एक्टिंग की पढ़ाई की है।

2

पढ़ाई के दौरान सनी अपने पिता धर्मेन्द्र की जींस पहन कर जाते थे और दोस्तों पर रौब जमाते थे कि यह जींस मेरे पापा ने 'शोले' में पहनी थी।

3

सनी देओल अपने पिता धर्मेन्द्र को बेहद चाहते हैं। धर्मेन्द्र का वे इतना सम्मान करते हैं कि वे पिता के सामने ज्यादा बोल नहीं पाते।

4

सनी देओल ने 1983 में रिलीज हुई फिल्म बेताब से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

5

सिर्फ 14 साल की उम्र में ही सनी की सगाई पूजा से हो गई थी।

6

2001 में सनी देओल की फिल्म गदर का क्रेज ऐसा था कि दर्शकों के कहने पर थिएटर्स को सुबह 6 बजे से ही खोल दिया गया था।

7

सनी पारिवारिक इंसान हैं। संयुक्त परिवार में रहना उन्हें पसंद है। वे अपने पिता और मां के बिना नहीं रह सकते।

8

सनी देओल फिल्मी पार्टियों से दूर रहते हैं। उनका मानना है कि इन पार्टियों में सारे लोग बनावटी रहते हैं और झूठ बोलते हैं।

9

1990 में आई फिल्म 'घायल' में सनी देओल ने शानदार अभिनय के बल पर स्पेशल ज्युरी अवॉर्ड और फिल्म फेअर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता।

10

आयुष्मान खुराना के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT