Image Credit - Social Media

अनन्या पांडेय के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

अनन्या का जन्म 29 मार्च 1999 को मुंबई में फिल्म अभिनेता चंकी पाण्डेय और भावना पाण्डेय के घर हुआ था। उन्होंने धीरुभाई अम्बानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से अपनी पढाई पूरी की.

1

अनन्या ने भले ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से की हो, लेकिन वो बॉलीवुड में एंट्री से पहले ही स्टार बन चुकी थीं, क्योंकि उन्होंने पेरिस के ले बॉल में अपना डेब्यू किया. 

2

अनन्या ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में अनन्या ने टाइगर को किस किया था। यह उनकी लाइफ की पहली किस थी।

3

स्टार किड्स में सुहाना ख़ान और शनाया कपूर अनन्या की बेस्ट फ्रेंड्स हैं. अनन्या का इंस्टाग्राम इसका सबूत है, जहां ये अक्सर दोनों के साथ हैंगआउट करती नज़र आती हैं.

4

अनन्या पांडे बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक फैशन स्टूडेंट रह चुकी हैं, जिसके कारण उनका फैशन सेंस भी गजब का है।

5

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए अनन्या नहीं बल्कि दिशा पटानी और सारा अली खान पहली पसंद थीं। लेकिन बाद में कुछ परिवर्तनों के बाद इस फिल्म के लिए अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को सलेक्ट किया गया।

6

अनन्या पांडे को तो लाखों लोग पसंद करते हैं, लेकिन अनन्या खुद आलिया भट्ट की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उसके जैसा बनना चाहती हैं और इसलिए उन्हें फॉलो करती हैं। 

7

एक्टर लिस्ट की बात हो तो उन्हें वरुण धवन और रणवीर सिंह बेहद पसंद है। वहीं हॉलीवुड में वह लियोनार्डो डिकैप्रियो को पसंद करती हैं। 

8

अनन्या ने एक इंटरव्यूI में खुलासा किया था कि स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के ऑडिशन के समय वो बेहद डरी हुई थीं और उन्हें सबसे ज़्यादा डर करण जौहर से लगता था. 

9

अनन्या की फेवरिट बॉलीवुड मूवीज टू स्टेट्स और स्टूडेंट ऑफ द ईयर हैं। वहीं, 50 फर्स्ट डेट्स हैरी पोर्टर और द डार्क नाइट राइजेज उनकी पसंदीदा हॉलीवुड मूवी लिस्ट में हैं।

10

अनन्या पांडे का जीवन परिचय

NEXT