Image Credit - Social Media

भारत के सबसे बड़े वॉर शिप 'INS विक्रांत' के बारे में 10 रोचक तथ्य!

भारतीय नौसेना के अनुसार, 262 मीटर लंबे वाहक INS विक्रांत में लगभग 45,000 टन का पूर्ण विस्थापन है जो अपने पूर्ववर्ती की तुलना में बहुत बड़ा और अधिक उन्नत है।

1

भारतीय नौसेना ने एक वीडियो में कहा कि विक्रांत भारत के समुद्री इतिहास में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा जहाज है - दो फुटबॉल मैदानों के आकार जितना बड़ा।

2

नौसेना ने कहा कि विमान को रखने वाला हैंगर अपने में दो ओलंपिक पूलों को समायोजित कर सकता है।

3

आईएनएस विक्रांत में 2,300 डिब्बों के साथ 14 डेक हैं जो लगभग 1,500 समुद्री योद्धाओं को ले जा सकते हैं।

4

भोजन की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए जहाज में खुद की रसोईं भी है जिसमे लगभग 10,000 चपाती या रोटियां बनाई जा सकती हैं।

5

आईएनएस विक्रांत स्वदेशी रूप से निर्मित उन्नत हल्के हेलीकॉप्टरों के अलावा लगभग 30 विमान एमआईजी-29के लड़ाकू जेट, कामोव-31, एमएच-60आर बहु-भूमिका हेलीकाप्टरों और हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) का मिश्रण है।

6

भारत के सबसे बड़े वॉर शिप 'INS विक्रांत' को बनाने में कुल 20,000 करोड़ की लागत लगी है।

7

आईएनएस विक्रांत को अत्याधुनिक ऑटोमेशन सुविधाओं के साथ बनाया गया है।

8

इसमें बड़ी मात्रा में स्वदेशी उपकरण और मशीनरी हैं, जिसमें देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों के साथ-साथ 100 से अधिक एमएसएमई शामिल हैं।

9

'विक्रांत' को इसका नाम भारत के पहले एयरक्राफ्ट से मिला, जिसने 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

10

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT