हींग के फायदे | Hing Ke Fayde

हींग के फायदे: हींग के बारे में तो आप जानते ही होंगे। हींग एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। हींग न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाती है।

हींग के फायदे | Hing Ke Fayde
हींग के फायदे | Hing Ke Fayde

क्या आप जानते हैं कि हींग के फायदे कई बीमारियों के इलाज में भी मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हींग का सेवन बवासीर, पेट के रोग, गैस, कब्ज, दर्द, पथरी की समस्या और मधुमेह आदि में लाभकारी होता है।

इतना ही नहीं, पेट में कीड़े, शरीर में गांठें, पुरानी सर्दी आदि होने पर हींग का प्रयोग लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि हींग के फायदे (Hing Ke Fayde) क्या-क्या है और इसका सेवन किन रोगों में किया जा सकता है।

हींग के फायदे | Hing Ke Fayde

Patanjali बंधानी हिंग (25g)

  • सक्रिय इंग्रेडिएंट
  • तेज सुगंध
  • स्वाद बढ़ाये
  • स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
  • निचे बताये गए रोगों में लाभकारी

हींग के फायदे (Hing Ke Fayde) निम्नलिखित है:

अपच के मामले में

अपच की स्थिति में हींग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। अगर आपको अपच की शिकायत है तो एक कप पानी में थोड़ी सी हींग मिलाकर सेवन करें। फ़ायदा मिलेगा।

हींग पीलिया में फायदेमंद

हींग को पानी में पीसकर काजल की तरह आंखों में लगाने से पीलिया में लाभ होता है। बेहतर परिणाम के लिए कृपया किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लें।

सांस की समस्याओं में

हींग का प्रयोग श्वसन तंत्र से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। अगर आपको बलगम या सीने में दर्द की शिकायत है तो आप इसका इलाज अपना सकते हैं।

Also Read:

मासिक धर्म के दर्द से पाएं राहत

महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द या अनियमित माहवारी जैसी समस्याओं के लिए आप हींग का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले औषधीय तत्व मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द के साथ-साथ अन्य दर्द को कम करने में भी मदद करते हैं।

दर्द निवारक के रूप में

हींग का इस्तेमाल कई तरह के दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। पेट दर्द और सिर दर्द में इसे हल्का सा लगाने से फायदा होता है और अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इसे नींबू की कुछ बूंदों में मिलाकर प्रभावित दांत पर लगा सकते हैं। ऐसा करना फायदेमंद होता है।

शरीर को कैंसर से बचाने में फायदेमंद हींग

हींग के औषधीय गुण शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। हींग में कैंसर विरोधी गतिविधि होती है जो कैंसर को फैलने से रोकती है।

बच्चों की काली खांसी में हींग के फायदे

हींग का प्रयोग काली खांसी को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद होता है, क्योंकि हींग में कफ को शांत करने के साथ-साथ एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो काली खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को हींग के फायदे (Hing Ke Fayde) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment