Image Credit - Social Media

विजय देवरकोंडा के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

विजय देवरकोंडा का जन्म नौ मई 1989 को तेलुगू परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम देवरकोंडा गोवर्धन राव और माता का नाम माधवी देवरकोंडा है।

1

विजय देवरकोंडा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नुव्विला से की थी। इसके बाद वह अर्जुन रेड्डी, महानती और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा 30 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक हैं। हालांकि, एक वक्त उनके पास रेंट देने के भी पैसे नहीं थे।

3

विजय देवरकोंडा के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में बंगला है। ये बंगला उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। विजय अपने पेरेंट्स भाई आनंद के साथ इस नए घर पर रहते हैं।

4

विजय देवरकोंडा को 2017 में आयी फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से पहचान मिली। इस फिल्म से उनके ना केवल दक्षिण भारत में प्रशंसकों की संख्या बढ़ी बल्कि उत्तर भारत के दर्शकों ने भी उनके अभिनय को खूब पसंद किया।

5

शानदार अभिनेता के अलावा विजय देवरकोंडा एक फिल्म निर्माता भी हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी का नाम हिल एंटरटेनमेंट हैं। उन्होंने बीते साल Meeku Maathrame Cheptha फिल्म को प्रोड्यूस किया था।

6

एक्टिंग के अलावा विजय की आय का स्त्रोत उनका ब्रांड भी हैं। उनके ब्रांड का नाम 'राउडी वियर' है। वहीं वह फूड डिलीवरी एप जोमैटो के भी ब्रांड एम्बेसडर हैं।

7

विजय देवरकोंडा एक गैर सरकारी संस्था भी चलाते हैं, जिसका मकसद बेरोजगार युवाओं को काम और प्रशिक्षण देना है।

8

विजय सोशल वर्क में भी काफी एक्टिव रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए मिले फिल्मफेयर अवॉर्ड को नीलाम कर 25 लाख रुपए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डोनेट कर दिए थे।

9

विजय के कार कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, ऑडी जैसी कार शामिल हैं। इनकी कीमत चार करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

10

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय

NEXT