Image Credit - Social Media

सोनाक्षी सिन्हा के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी फिल्मों में अभिनय करे, लेकिन जब सलमान खान ने जिद की तो वे मान गए।

1

सोनाक्षी सिन्हा की पहली कमाई महज 3000 रूपए थी जोकि एक फैशन वीक में बतौर वालंटियर काम करने के लिए उन्हें मिले थे।

2

सोनाक्षी फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपना करियर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में शुरू किया था।

3

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

4

फिल्म 'दबंग' में एक गांव की लड़की के रोल में फिट होने के लिए सोनाक्षी सिन्हा को 30 किलो वजन कम करना पड़ा था।

5

सोनाक्षी फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक किया था।

6

सोनाक्षी आज भी अपने खर्चे के लिए पैसे पैरेंट्स से ही लेती हैं। दरअसल, सोनाक्षी हमेशा अपने पेमेंट चेक अपने पैरेंट्स को ही देती हैं।

7

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने साथ एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े कैरी करती हैं। दरअसल, उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन होने से डर लगता है।

8

फिल्म 'दबंग' के लिए मिले साइनिंग अमाउंट को उन्होंने सलमान खान की चैरिटी संस्था 'बीइंग ह्यूमन' में दान में दे दिया था।

9

एक्टिंग के अलावा सोनाक्षी सिन्हा एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी एक रियल लाइफ पेंटर भी हैं।

10

प्रीति जिंटा के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT