Image Credit - Social Media

ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म महाराष्ट्र के पुणे में 31 जनवरी 1997 को हुआ था।

1

ऋतुराज ने सिर्फ 13 वर्ष की कम उम्र में ही महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ में दिलीप वेंगसरकर क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन कर ली थी।

2

साल 2015 में महाराष्ट्र इनविटेशनल टूर्नामेंट में ऋतुराज ने अपने जोड़ीदार के साथ 522 रनों की पार्टनरशिप करते हुए एक मैच में 306 रन बनाए थे।

3

ऋतुराज ने अक्टूबर 2016 में 19 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था।

4

वह 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 11 मैचों में 66.30 की औसत से 663 रन बनाए।

5

ऋतुराज को IPL 2019, 2020 और 2021 की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रूपये और 2022 में 6 करोड़ रूपये में ख़रीदा था।

6

ऋतुराज 2021 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बने थे।

7

ऋतुराज गायकवाड़ ने श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए 28 जुलाई, 2021 को अपना टी20ई डेब्यू किया।

8

2021–22 विजय हजारे ट्रॉफी में, ऋतुराज ने चार शतक बनाए और एक विजय हजारे टूर्नामेंट में अधिकतम शतक बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

9

गायकवाड़ लिस्ट-ए क्रिकेट के एक ओवर में सात छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए यह विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

10

ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय 

NEXT