रोहित शर्मा के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

By HindiQueries

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक ऑफ़स्पिनर के रूप में की थी। रोहित के नाम आईपीएल में एक हैट्रिक भी है।  

#1

आपको जानकार हैरानी होगी कि रोहित शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत एक ऑफ़स्पिनर के रूप में की थी। रोहित के नाम आईपीएल में एक हैट्रिक भी है।

#2

रोहित शर्मा के माता-पिता उनकी स्कूल फीस अदा कर पाने में सक्षम नहीं थे इसलिए उनकी क्रिकेटिंग क्षमता के कारण उन्हें उनके स्कूल में छात्रवृत्ति दी गई जिसकी वजह से वह पढ़ पाये।

#3

रोहित शर्मा पहले भारतीय बल्लेबाज थे जिन्होंने टी20 क्रिकेट में शतक लगाया था। उन्होंने 2006-07 सैय्यद मुश्ताक अली में मुंबई की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन ठोके थे।

#4

रोहित शर्मा नॉनवेज नहीं खाते हैं लेकिन वह अंडा जरूर खाते हैं। हालांकि वह घर से बाहर ही अंडा खाते हैं।

#5

रोहित शर्मा 4 भाषाओं को बोल और समझ सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु और मराठी शामिल है। चूँकि रोहित उनका ननिहाल आंध्र प्रदेश के विशाखापत्नम में है तो वह अपने शुरूआती दिनों में तेलुगु बोलना और समझना सीख गए थे। महाराष्ट्र में रहने के कारण वह मराठी भी बोलना सीख गए।

#6

रोहित शर्मा फ़ुटबाल क्लब रियल मैड्रिड के बहुत बड़े फैन है। वह लालीग के भारत में ब्रांड एम्बेसडर भी है।

#7

रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह रोहित शर्मा की स्पोर्ट मैनेजर हुआ करती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने 2015 में शादी कर ली।

#8

रोहित शर्मा पहले ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 से ज्यादा वनडे मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की आखिरी टेस्ट सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 2013 में डेब्यू किया।

#9

राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाने से पहले रोहित शर्मा सचिन तेंदुलकर के हाथों सम्मानित हो चुके थे। बात सन्न 2003-04 की है जब सचिन ने उन्हें जूनियर क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' के अवार्ड से नवाजा था।

#10

Next - एमएस धोनी के बारे में 10 रोचक तथ्य