Image Credit - Social Media

मुलायम सिंह यादव के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था।

1

मुलायम सिंह यादव ने शुरुआत में पहलवान बनने का सपना देखा था, लेकिन बाद में आगरा यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई करते हुए अपना लक्ष्य बदल लिया।

2

मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी।

3

यूपी में नेताजी के नाम से  पहचाने जाने वाले मुलायम तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार देश के रक्षामंत्री भी रह चुके हैं।

4

जब वह सिर्फ 15 साल के थे उन्होंने भारतीय समाजवादी राम मनोहर लोहिया के कार्यों को पढ़ा और राजनीति में शामिल हो गए।

5

मुलायम सिंह यादव 28 साल की उम्र में 1967 में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के टिकट पर पहली बार जसवंत नगर क्षेत्र से विधायक बने थे।

6

मुलायम सिंह जब दसवीं क्लास में थे, तब उनकी शादी तय हो गई थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी। जबकि उनकी बनने वाली दुल्हन मालती देवी सिर्फ 13 साल की थीं।

7

मुलायम सिंह यादव अपनी शादी में पांच भैंसा गाड़ि‍यों में बराती भरकर अपनी ससुराल पहुंचे थे।

8

6 फरवरी 2014 को मैनपुरी जिले में आयोजित एक जनसभा में मुलायम सिंह यादव ने स्वीकारा था कि उनके ही आदेश पर 1990 में पुलिस ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलाई थी।

9

मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर 2022 को अंतिम सांस ली।

10

अमित शाह के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT