काजोल के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

By HindiQueries

5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया।

#1

काजोल को कविताएं लिखने और विज्ञान पर आधारित तथा डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। सेट पर अक्सर उनके हाथ में किताब देखी जा सकती है।

#2

काजोल बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें नेगेटिव रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला हो। ये अवॉर्ड काजोल को फिल्म गुप्त के लिए साल 1998 में मिला था।

#3

शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा के बाद काजोल ही हैं जिनके ऊपर लंदन के लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर हैरोड में मिनिएचर डॉल बनी हैं। ये डॉल्स साल 2006 में लॉन्च की गई थी।

#4

काजोल एक समाजसेवी हैं और वो बच्चों की शिक्षा की दिशा में हो रहे कामों में बहुत दिलचस्पी रखती हैं। वो कई संस्थाओं से जुड़कर इस दिशा में काम कर रही हैं।

#5

फिल्म हलचल के सेट पर काजोल और अजय देवगन की पहली मुलाकात हुई थी।

#6

काजोल भगवान शिव को मानती हैं और एक ओम लिखी हुई हीरे की अंगूठी हमेशा पहने रहती हैं। 

#7

काजोल की पहली सफल फिल्म बाजीगर थी। पहले श्रीदेवी फिल्म में दोनों बहनों का रोल करने वाली थीं जिसे बाद में काजोल और शिल्पा शेट्टी ने निभाया।

#8

अजय देवगन और काजोल का रहन-सहन तथा मिजाज एक-दूसरे से बिलकुल जुदा है। इसे देखते हुए कई लोगों का मानना था कि दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिकेगी, लेकिन इस समय दोनों की जोड़ी की मिसाल दी जाती है।

#9

काजोल को करण जौहर अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं।

#10

Next - विद्या बालन के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!