जैकलिन फर्नांडीस के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

By HindiQueries

जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। वो श्रीलंका से हैं। 2006 में जैकलीन ने मिस यूनिवर्स श्रीलंका का खिताब जीता था।

#1

जैकलीन फर्नांडिस की बॉलीवुड में पहली फिल्म थी अलादीन और उसमें उनका किरदार प्रिंसेज जैसमिन से इंस्पायर्ड था।

#2

जैकलीन बहरीन में पैदा हुई थीं। उनके पिता श्रीलंकन थे, मां मलेशियन, नाना कनाडा से थे।

#3

जैकलीन का पहला ब्वॉयफ्रेंड एक असली राजकुमार था। बहरीन के राजकुमार बिन रशीद अल खलीफा से जैकलीन के रिश्ते को लेकर काफी बात हुई थी।

#4

मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आने से पहले जैकलीन टीवी रिपोर्टर थीं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया से मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी है। यही नहीं उन्होंने Berlitz School of languages से स्पैनिश, फ्रेंच और अरेबिक भाषा भी सीखी है।

#5

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के रिश्तों की खबरें जोरों पर थीं तब सलमान खान ने उन्हें मुंबई के बांद्रा में 3BHK फ्लैट दिया था। सलमान खान की गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में जैकलीन का नाम काफी जल्दी जुड़ गया था। 

#6

जैकलीन फर्नांडिस अपने माता पिता की 4 संतानों में से सबसे छोटी हैं। उनके एक बड़ी बहन और दो बड़े भाई हैं।

#7

फिट रहने के लिए जैकलीन जिम से ज्यादा अन्य चीज़ों पर ध्यान देती हैं। वो मार्शियल आर्ट्स, योगा, कार्डियो आदि करती हैं।

#8

जैकलीन ने अपना खुद का रेस्त्रां खोल रखा है। Kaema Sutra नाम का ये रेस्त्रां श्रीलंका में है। इसके लिए उन्होंने जापानी शेफ दर्शन के साथ पार्टनरशिप भी की थी।

#9

पर्दे पर जैकलीन को सिर्फ ग्लैमरस अवतार में देखा गया है पर असल में वो सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रहती हैं। वो कई ऐसी मुहिम से जुड़ी हैं जो जानवरों के खिलाफ निर्दयता का विरोध करती है और उसके लिए काम करती है।

#10

Next करीना कपूर खान के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!