Image Credit - Social Media

साइरस मिस्त्री के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

दिवंगत उद्योगपति साइरस मिस्त्री को चर्चा में आए बगैर चुपचाप रहकर काम करना पसंद था।

1

टाटा समूह की प्रतिनिधि कंपनी टाटा संस के वह छठे और सबसे युवा चेयरमैन रहे। 

2

वह अपेक्षाकृत कम उम्र में ही कॉरपोरेट जगत की ऊंचाइयों पर पहुंच गए थे। जब वर्ष 2012 में वह चेयरमैन बने थे तो उनकी उम्र मात्र 44 साल थी।

3

टाटा परिवार के बाहर के वह सिर्फ दूसरे व्यक्ति थे जो टाटा संस के चेयरमैन बने। 

4

मिस्त्री ने टाटा संस के बोर्ड में अपने पिता पलोनजी शापूरजी की जगह ली थी जिनके पास इस कंपनी में 18.5 प्रतिशत की सर्वाधिक एकल हिस्सेदारी थी। 

5

टाटा संस के चेयरमैन के तौर पर मिस्त्री ने लाभपरकता और टिकाऊपन पर जोर दिया। उन्होंने गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों से छुटकारा पाने के लिए कई कदम उठाए।

6

टाटा संस का चेयरमैन बनने के पहले वह शपूरजी पलोनजी समूह के प्रबंध निदेशक थे। उन्होंने 1991 में कंस्ट्रक्शन कंपनी शपूरजी पलोनजी एंड कंपनी के निदेशक के तौर पर पारिवारिक व्यवसाय में कदम रखा था।

7

मिस्त्री की अगुआई में शपूरजी पलोनजी का कंस्ट्रक्शन बिजनस दो करोड़ डॉलर से बढ़कर 1,500 करोड डॉलर हो गया था। 

8

मुंबई में चार जुलाई, 1968 को जन्मे साइरस मिस्त्री एक आयरिश नागरिक थे। उनकी मां आयरलैंड की रहने वाली थीं। 

9

मृदुभाषी होने के साथ स्पष्टवादी मिस्त्री को गोल्फ खेलना और किताबें पढ़ना पसंद था। 

10

गौतम अडानी के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT