Image Credit - Social Media

अक्षय कुमार के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

9 सितंबर 1967 को अमृतसर में जन्मे अक्षय कुमार का वास्तविक नाम राजीव हरीओम भाटिया है।

1

दिल्ली के चांदनी चौक में बचपन गुजारने के बाद अक्षय मुंबई आए और डॉन बास्को स्कूल तथा गुरुनानक खालसा कॉलेज में पढ़ाई की।

2

मार्शल आर्ट्स में उनकी गहरी रूचि है। बैंकॉक वे मार्शल आर्ट्स सीखने गए और खाली समय में उन्होंने शेफ तथा वेटर की नौकरी भी की।

3

अक्षय कुमार ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं।

4

बतौर हीरो सौगंध (1991) रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की सबसे पहली फिल्म थी।

5

अक्षय कुमार बड़े दिलफेंक रहे हैं। पूजा बत्रा, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी के साथ उन्होंने जमकर रोमांस किया।

6

खिलाड़ियों का खिलाड़ी में अक्षय के नाम पर एक गीत है, जिसमें बताया गया है कि बिना किसी गॉडफादर या रिश्तेदार के उन्होंने अपनी जगह बॉलीवुड में बनाई है।

7

अक्षय बेहद अनुशासित तरीके से जिंदगी जीते हैं। उनके जागने और सोने का समय तय है। रात को 9.30 बजे ‍वे बिस्तर पर चले जाते हैं और सुबह चार बजे उठते हैं।

8

अक्षय कुमार की बेटी का नाम नितारा है जो अपने पापा को 'अक्की बेटा' कह कर बुलाती है।

9

महिलाओं की अक्षय बेहद इज्जत करते हैं और उन्हें पुरुषों से ज्यादा ताकतवर मानते हैं। शायद इसीलिए वे अपनी मां, बहन, पत्नी, बेटी और सास के बेहद नजदीक हैं।

10

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय

NEXT