Image Credit - Social Media

ऐश्वर्या राय के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था।

1

शुरुआत में ऐश्वर्या को एक्टिंग में जरा भी दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि वह एक आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं।

2

देश ही नहीं दुनियाभर में ऐश्वर्या राय इतनी पॉपुलर हैं कि नीदरलैंड के केकेनहोफ गार्डन में उनके नाम पर ट्यूलिप फूल का नाम रखा गया है।

3

ऐश्वर्या हमेशा ही घर का बना खाना खाती हैं और खूब पानी पीती हैं ताकि उनकी स्किन हेल्दी रहे।

4

ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका मैडम तुसाद म्यूजियम में मोम का पुतला लगाया गया।

5

ऐश्वर्या को वर्ष 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था और अपने दो दशक लंबे करियर में, वह 45 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

6

ऐश्वर्या ने अपना पहला स्क्रीन डेब्यू 9th क्लास में एक पेंसिल ब्रांड के एड से किया था।

7

ऐश्वर्या ने 1997 में आई तमिल फिल्म इरुवर से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

8

ऐश्वर्या 2003 में कान फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।

9

ऐश्वर्या को 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वही 2012 में फ्रांस सरकार द्वारा उन्हें ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस से भी सम्मानित किया गया था।

10

दीपिका पादुकोण के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT