Image Credit - Social Media

एरोन फिंच के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

एरोन फिंच विक्टोरिया में पले-बढ़े हैं और अपने बचपन के दिनों के दौरान वह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज थे।

1

फिंच को 2007 में राष्ट्रीय अकादमी द्वारा कमरे में अस्वछता और गंदगी बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

2

21 साल की उम्र में, फिंच ने मेलबर्न के जंक्शन ओवल में भारत के खिलाफ विक्टोरिया के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

3

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर से पहले ही फिंच ने इंडियन प्रीमियर लीग का अनुभव किया था। 2010 में, वह शेन वार्न की राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे।

4

फिंच ने जनवरी 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

5

आरोन फिंच अब तक कुल आठ अलग-अलग आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं।

6

2013 में, फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 63 गेंदों में 11 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 156 रन की पारी खेली। यह किसी टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर है।

7

2013 में राजकोट में भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 89 रन की पारी के दौरान फिंच ने 14 चौके लगाए। ऐसा करने वाले हर्शल गिब्स के बाद फिंच दूसरे क्रिकेटर बने।

8

2014 में, फिंच लॉर्ड्स में रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के लिए खेले। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की और नाबाद 181 रन बनाये।

9

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट के साथ एक साक्षात्कार में, फिंच ने स्वीकार किया कि वह उस दिन नर्वस थे और दिग्गजों की उपस्थिति में शर्मिंदा थे और एक स्कूली बच्चे की तरह महसूस कर रहे थे।

10

सचिन तेंदुलकर के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

NEXT