नागपंचमी के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

By HindiQueries

नागपंचमी हिन्दुओं का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यह पर्व हिन्दू पंचांग के श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन मनाया जाता हैं। 

#1

यह पर्व आम तौर पर जुलाई या अगस्त के महीने में मनाया जाता हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस साल 2 अगस्त 2022 मंगलवार को यह पर्व मनाया जाएगा। 

#2

माना जाता है की इस दिन प्रभु श्री कृष्णा ने कालिया नाग को हराया था।

#3

इस दिन शिव पूजा के साथ अष्टनागों की पूजा होती है। इसी के साथ नागों की देवी वासुकी की बहन मनसादेवी और उनके पुत्र आस्तिक मुनि की पूजा भी करते हैं। इस दिन नाग माता कद्रू, बलरामजी की पत्नी रेवती, बलरामजी की माता रोहिणी और सर्पो की माता सुरसा की वंदना भी करते हैं। 

#4

इस दिन नाग की बांबी की भी पूजा करते हैं। किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक उपयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से नाग की बांबी को रोट न चढ़ाएं। इस दिन हल चलाना या जुताई कराना मना है। 

#5

नागपंचमी के दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है। इस दिन साग काटने की भी मनाई है। भोजन को खास तरह से बनाकर खाते हैं।

#6

इस दिन हिन्दू लोग कोबरा (नाग) को पूजते हैं। नागो की पूजा करने हेतु ही इस त्यौहार को नागपंचमी के नाम से जाना जाता हैं।

#7

इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है। इस दिन भूमि की खुदाई नहीं करते हैं। 

#8

नागपंचमी के दिन हिन्दू लोग नागो को दूध पिलाते हैं और मंदिरों में जाके महादेव का दूध से अभिषेक भी किया जाता है।

#9

नागपंचमी का त्यौहार हिन्दुस्तान के अलावा नेपाल में भी हिन्दुओं द्वारा धूम-धाम से मनाया जाता हैं।

#10

नागपंचमी 2022 के बारे में विस्तार से जाने!