धनुष के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!

By HindiQueries

एक्टर धनुष को 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से रातों रात पॉपुलरिटी मिली थी। साल 2011 में रिलीज हुए इस गाने को धनुष ने अपनी आवाज में गाया था। उस वक्त यह गाना भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया था। 

#1

कहते हैं कि धनुष ने 'कोलावेरी डी' गाना केवल 6 मिनट में लिखा था और इसकी पहली रिकॉर्डिंग 35 मिनट के अंदर हो गई थी।

#2

धनुष जब 16 साल के थे तब एक लड़की को बहुत प्यार करते थे, लेकिन 12वीं क्लास में फ़ेल होने की वजह से उसने धनुष को छोड़ दिया।

#3

धनुष के असली नाम के बारे में कम ही लोगों को पता है। उनका पूरा नाम वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा है। 

#4

साल 2002 में धनुष ने तमिल फिल्म 'थुल्लोवदो इलीमाई' से अपना डेब्यू किया। फिल्म में धनुष के एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।

#5

2013 में आनंद एल राय ने फिल्म रांझणा में धनुष को कास्ट किया। रांझणा में कुंदन और जोया की प्रेम कहानी दिखाई है। जिसमें लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम होती है। इस फिल्म के डायलॉग और कुंदन के किरदार की वजह से रांझणा को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

#6

धनुष एक्टर नहीं, बल्कि शेफ़ बनना चाहते थे, जिसके लिए वो होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई भी करना चाहते थे।

#7

धनुष ने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों को दो बेटे 'यथरा' और 'लिंगा' हुए। शादी के करीब 18 साल बाद धनुष और ऐश्वर्या ने तलाक भी ले लिया है।

#8

धनुष इस समय अपनी हॉलीवुड फिल्म द ग्रे मैन को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म हॉलीवुड में उनकी डेब्यू फिल्म है।

#9

धनुष को PETA द्वारा 'Hottest Vegetarian Celebrity' का पुरस्कार मिल चुका है. 

#10

Next - नीरज चोपड़ा के बारे में 10 ऐसी बाते जो आप नहीं जानते!