Sarvnam Kise Kahate Hain: सर्वनाम किसे कहते हैं?

दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvnam Kise Kahate Hain), और सर्वनाम के कितने भेद होते हैं (Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain) तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.

Sarvnam Kise Kahate Hain: सर्वनाम किसे कहते हैं?
Sarvnam Kise Kahate Hain: सर्वनाम किसे कहते हैं?

सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvnam Kise Kahate Hain)

सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ है-सबका नाम। अर्थात किसी संज्ञा के बारे में बोलने या बुलाने के लिए संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे-हम, तुम, मैं आदि।

जब हम किसी संज्ञा के बारे में लिखते या बोलते समय संज्ञा की पुनरुक्ति करते हैं, तो वाक्यांश लिखने या बोलने में भद्दा लगता है, इसलिए संज्ञा के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है, ताकि पुनरुक्ति से बचा जा सके और वाक्य शुद्ध और सटिक हो। जैसे-

  • राम एक अच्छा लड़का है। – राम एक अच्छा लड़का है।
  • राम प्रतिदिन स्नान करता है। – वह प्रतिदिन स्नान करता है।
  • राम को मंदिर जाना पसंद है। – उसे मंदिर जाना पसंद है।
  • राम के पिताजी भी उसके साथ जाते हैं। – उसके पिताजी भी उसके साथ जाते हैं।

उपर्युक्त उदाहरण में राम के स्थान पर वह, उसे, उसके आदि शाब्दो का प्रयोग किया गया है, जिससे राम की पुनरावृत्ति भी नहीं हुई है और वाक्यांश का सुद्ध अर्थ निकला है।

सर्वनाम के उदाहरण-

सर्वनाम के उदाहरण निम्नलिखित है:

  • वह एक डॉक्टर है।
  • तुम विद्यार्थी हो।
  • वे खेल रहे हैं।
  • मैं अपना काम कर रहा हूं।
  • उसके पास कोई काम नहीं है।
  • हम आज दिल्ली जा रहे हैं।
  • तुम्हारे पिताजी बाजार जा रहे हैं।
  • आज स्कूल नहीं जाऊंगा।
  • तुम खाना बना रहे हो।
  • वह अपना काम कर रहा है।

सर्वनाम के कितने भेद होते हैं (Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain)

हिंदी व्याकरण में सर्वनाम के छः भेद होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

सर्वनाम के भेदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?, यह लेख अवश्य पढ़े.

Also Read:

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को सर्वनाम किसे कहते हैं (Sarvnam Kise Kahate Hain), और सर्वनाम के कितने भेद होते हैं (Sarvanam Ke Kitne Bhed Hote Hain) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment