Sankhya Kise Kahate Hain: संख्या किसे कहते हैं?

Sankhya Kise Kahate Hain: नमस्कार दोस्तों, कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे. दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको संख्या (Sankhya) के बारे में विस्तार से बतायेंगे. आज इस पोस्ट को पढ़ कर आप संख्या किसे कहते हैं (Sankhya Kise Kahate Hain) और संख्या कितने प्रकार के होते हैं, के बारे में जान जायेंगे.

Sankhya Kise Kahate Hain: संख्या किसे कहते हैं?
Sankhya Kise Kahate Hain: संख्या किसे कहते हैं?

संख्या किसे कहते हैं (Sankhya Kise Kahate Hain)

वो गणितीय वस्तुएँ जिनका उपयोग गिनने, मापने और नामकरण करने के लिए किया जाता हैं उन्हें संख्या कहते हैं।

अंकगणित में कुल 10 संख्याएँ (0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9) होती हैं। जिनकी मदद से बड़ी-बड़ी संख्याएँ बनती हैं। शून्य को पूर्ण संख्या माना गया हैं शून्य जिस संख्या के पीछे लग जाता हैं उस संख्या का मान 10 गुना बढ़ जाता हैं।

जैसे :-

  • 2 के पीछे 0 लगाने से 20 (बीस) हो जाता हैं।
  • 5 के पीछे 0 लगाने से 50 (पचास) हो जाता हैं।
  • 10 के पीछे 00 लगाने से 1000 (एक हजार) हो जाता हैं।
  • 20 के पीछे 000 लगाने से 20,000 (बीस हजार) हो जाता हैं।
  • 500 के पीछे 0000 लगाने से 50,00000 (पचास लाख) हो जाता हैं।

संख्या को अंग्रेजी में Number कहाँ जाता हैं।

संख्या कितने प्रकार के होते हैं?

संख्याएँ 12 प्रकार की होती हैं।

  1. प्राकृतिक संख्या → 1, 2, 3, 4, 5, ………
  2. सम संख्या → 2, 4, 6, 8, 10, ………
  3. विषम संख्या → 1, 3, 5, 7, 9, ………
  4. पूर्णांक संख्या → -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3, ………
  5. पूर्ण संख्या → 0, 1, 2, 3, 4, ………
  6. भाज्य संख्या → 4, 6, 8, 9, ………
  7. अभाज्य संख्या → 2, 3, 5, 7, 11, ………
  8. सह अभाज्य संख्या → (5, 7) , (2, 3)
  9. परिमेय संख्या → √4, 7/5, 2/3, 3
  10. अपरिमेय संख्या → √5, √7, √11, √13
  11. वास्तविक संख्या → √4, √11, 4/7
  12. अवास्तविक संख्या → √-6, √-5, √-29

नीचे हम संख्याओं के 12 प्रकारों को विस्तार से पड़ेगें एवं समझेगें।

1. प्राकृतिक संख्या (Natural Number)

गिनती में उपयोग की जाने वाली सभी संख्याएँ प्राकृतिक संख्या कहलाती हैं। प्राकृतिक संख्याओं में 0 को शामिल नहीं किया जाता। प्राकृतिक संख्याएँ 1 से शुरू होकर अनंत तक जाती हैं।

जैसे:- 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9……………अनंत

2. सम संख्या (Even Number)

ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 2 से पूर्णतः विभाजित होती हैं उन्हें सम संख्या कहा जाता हैं।

जैसे:- 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20…….………अनंत

3. विषम संख्या (Odd Number)

ऐसी प्राकृतिक संख्या जो 2 से पूर्णतः से विभाजित न हो उन्हें विषम संख्या कहते हैं।

जैसे:- 1, 3, 5, 7, 9, 11, ……………अनंत

4. पूर्णांक संख्या (Integer Number)

धनात्मक, ऋणात्मक और जीरों से मिलकर बनी हुई संख्याएँ पूर्णांक संख्या होती हैं।

जैसे:- -5, -4, -3, -2, -1, 0, 1, 2, 3, 4, 5……………..………अनंत

पूर्णांक संख्या के प्रकार

पूर्णांक संख्याएँ तीन प्रकार की होती हैं।

  • धनात्मक संख्या
  • ऋणात्मक संख्या
  • उदासीन पूर्णांक

(a). धनात्मक संख्याएँ:- एक से लेकर अनंत तक की सभी धनात्मक संख्याएँ धनात्मक पूर्णांक हैं।

(b). ऋणात्मक संख्याएँ:- 1 से लेकर अनंत तक कि सभी ऋणात्मक संख्याएँ त्रणात्मक पूर्णांक हैं।

(c). उदासीन पूर्णांक:- ऐसा पूर्णांक जिस पर धनात्मक और ऋणात्मक चिन्ह का कोई प्रवाह ना पढ़े और यह जीरो होता हैं।

5. पूर्ण संख्या (Whole Number)

प्राकृतिक संख्या में जीरो को शामिल कर लेने पर यह पूर्ण संख्या बनती हैं। पूर्ण संख्या 0 से शुरू होकर अनंत तक जाती हैं।

जैसे:- 0, 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9……….………अनंत

6. भाज्य संख्या (Composite Number)

ऐसी प्राकृत संख्या जो स्वंय और 1 से विभाजित होने के अतिरिक्त कम से कम किसी एक अन्य संख्या से विभाजित हो उन्हें भाज्य संख्या कहते हैं।

जैसे:- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14, 16, 18, 20……..………अनंत

7. अभाज्य संख्या (Prime Number)

ऐसी प्राकृतिक संख्याएँ जो सिर्फ स्वंय से और 1 से विभाजित हो और किसी भी अन्य संख्या से विभाजित न हो उन्हें अभाज्य संख्या कहते हैं।

जैसे:- 2, 3, 5, 11, 13, 17, ………

8. सह अभाज्य संख्या (Co-prime Number)

कम से कम 2 अभाज्य संख्याओ का ऐसा समूह जिसका (HCF) 1 हो सह अभाज्य संख्या कहलाती हैं।

जैसे:- (5, 7) , (2, 3)

9. परिमेय संख्या (Rational Number)

ऐसी सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में लिखा जा सकता हैं। उन्हें परिमेय संख्या कहते है।

(q हर का मान जीरो नहीं होना चाहिए)

जैसे:- 5, 2/3, 11/4, √25

10. अपरिमेय संख्या (Irrational Number)

ऐसी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में नही लिखा जा सकता और मुख्यतः उन्हें (√) के अंदर लिखा जाता हैं। और कभी भी उनका पूर्ण वर्गमूल नहीं निकलता अपरिमेय संख्या कहते हैं।

जैसे:- √3, √7, √11, √17, √117, √223

नोट:- (π एक अपरिमेय संख्या हैं।)

11. वास्तविक संख्या (Real Number)

परिमेय और अपरिमेय संख्याओ को सम्मलित रूप से लिखने पर वास्तविक संख्या प्राप्त होती हैं।

जैसे:- 2/5, 4/7, 11/13, √5, √11, √47,

12. अवास्तविक संख्या (Unreal Number)

यह एक काल्पनिक संख्या है जिसका वास्तविक नहीं होता हैं अवास्तविक संख्या या काल्पनिक संख्या को इकाई से दर्शाया जाता हैं।

जैसे:- √- 2, √-4, √-12, √-17, √-107 आदि।


Also Read:


Final Words

यदि आपको संख्या किसे कहते हैं (Sankhya Kise Kahate Hain) और संख्या कितने प्रकार के होते हैं, Article पसंद आया और कुछ नया सिखने को मिला तो इसको अपने मित्रो के साथ शेयर करना ना भूले। इस आर्टिकल को आप ज्यादा से ज्यादा लोगो के पास पहुचाये जिससे उन सभी को लाभदाई हो सके.

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment