Kriya Kise Kahate Hain: क्रिया किसे कहते हैं?

दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि क्रिया किसे कहते हैं (Kriya Kise Kahate Hain), और क्रिया के भेद कितने होते हैं (Kriya Ke Kitne Bhed Hote Hain) तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.

Kriya Kise Kahate Hain: क्रिया किसे कहते हैं?
Kriya Kise Kahate Hain: क्रिया किसे कहते हैं?

क्रिया किसे कहते हैं (Kriya Kise Kahate Hain)

क्रिया की परिभाषा – किसी वाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिसके द्वारा किसी काम का करना या होना पाया जाता है, उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया एक विकारी शब्द है, जिसका अर्थ ‘काम’ होता है। अधिकतर क्रिया शब्दों की उत्पत्ति धातु शब्दों से होती है। मूल धातु शब्द में ‘ना’ प्रत्यय लगाने से क्रिया शब्द बनते हैं। किसी वाक्य में लिंगवचनकाल आदि के आधार पर क्रिया का रूप परिवर्तित होने के साथ साथ संज्ञा एवं सर्वनाम के आधार पर भी क्रिया का रूप परिवर्तित होता है।

क्रिया के उदाहरण –

  1. विक्रम पढ़ रहा है। इस वाक्य में विक्रम द्वारा पढ़ाई काम का करना पाया जा रहा है। अतः इस वाक्य में ‘पढ़ रहा है’ क्रिया पद है। 
  2. शास्त्री जी भारत के प्रधानमंत्री थे। इस वाक्य में स्पष्ट रूप से किसी काम का करना दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन काम का होना पाया जा रहा है। अतः इस वाक्य में ‘थे’ क्रिया पद होगा।
  3. महेश क्रिकेट खेल रहा है। इस वाक्य में महेश द्वारा क्रिकेट खेला जा रहा है। अतः क्रिकेट खेलने का काम का करना पाया जा रहा है। इस वाक्य में ‘खेल रहा है’ क्रिया पद होगा।
  4. सुरेश खेल रहा है। इस वाक्य में कर्म कारक स्पष्ट रूप से लिखा हुआ नहीं है, लेकिन फिर भी गौण रूप में कर्म कारक उपस्थित है। ‘सुरेश खेल रहा है’, इसका अर्थ हुआ की सुरेश कोई न कोई खेल तो यकीनन खेल रहा है। अतः ‘खेल रहा है’ इस वाक्य में क्रिया पद है।

क्रिया के भेद (Kriya Ke Kitne Bhed Hote Hain)

कर्म के आधार पर क्रिया के भेद

कर्म के आधार पर क्रिया के मुख्यतः दो भेद होते है :

  • अकर्मक क्रिया
  • सकर्मक क्रिया।

प्रयोग तथा संरचना के आधार पर क्रिया के भेद

  • सामान्य क्रिया
  • सहायक क्रिया
  • संयुक्त क्रिया
  • प्रेरणार्थक क्रिया
  • पूर्वकालिक क्रिया
  • सजातीय क्रिया
  • कृदंत क्रिया
  • नामधातु क्रिया

काल के आधार पर क्रिया के भेद

काल के आधार पर क्रिया के तीन भेद होते हैं। 

  • भूतकालिक क्रिया
  • वर्तमानकालिक क्रिया
  • भविष्यतकालिक क्रिया

क्रिया के भेदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए क्रिया के कितने भेद होते हैं?, यह आर्टिकल अवश्य पढ़े.

Also Read:

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को क्रिया किसे कहते हैं (Kriya Kise Kahate Hain), और क्रिया के भेद कितने होते हैं (Kriya Ke Kitne Bhed Hote Hain) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment