व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Vyaktivachak Sangya Kise Kahate hain

दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं (Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain), और व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदहारण क्या-क्या हैं, तो यह लेख पढ़ने के बाद आप लोगों को पता चल जायेगा, अतः अंत तक पढ़े.

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Vyaktivachak Sangya Kise Kahate hain

व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Vyaktivachak Sangya Kise Kahate hain
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? | Vyaktivachak Sangya Kise Kahate hain

किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं। यानी, व्यक्तिवाचक संज्ञा सभी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाती में से ख़ास का नाम बताती हैं।

जैसे:

  • व्यक्ति- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, पवन, सीमा, विकास आदि।
  • वस्तु- कुरान, बाइबल, रामायण आदि।
  • स्थान- बैंगलोर, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण (Vyakti Vachak Sangya Examples in Hindi)

  1. रमेश दौड़ रहा है।
  2. सुरेश खेल रहा है।
  3. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है।
  4. सचिन तेंदुलकर महान क्रिकेटर है।
  5. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्र गान लिखा है।
  6. अक्षय कुमार प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता है।
  7. हिटलर एक तानाशाह शासक था।
  8. ओशो एक आध्यात्मिक गुरू थे।
  9. विकास गांव गया है।
  10. सोहन के पिता अध्यापक हैं।

उपर लिखे वाक्यों में प्रयुक्त हुए नाम रमेश, सुरेश, नरेंद्र मोदी, सचिन तेंदुलकर, रवीन्द्रनाथ टैगोर, अक्षय कुमार, हिटलर, ओशो, सोहन आदि ये सभी व्यक्तियों का बोध नहीं कराके एक विशेष व्यक्ति का बोध करा रहे हैं। इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा की श्रेणी में आयेंगे।

  1. हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।
  2. मुझे मराठी अच्छे से आती है।
  3. हमने एक अंग्रेजी फिल्म देखी।
  4. सुरेश चाइनीज बोल सकता है।
  5. विकास को हिंदी बोलनी नहीं आती है।

ऊपर प्रयुक्त वाक्यों में हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, चाइनीज आदि सभी भाषाओं का बोध नहीं करवाके सिर्फ विशेष भाषा का बोध करा रही है। इसलिए ये व्यक्तिवाचक संज्ञा में आएगी।

  1. दिल्ली हमारे देश की राजधानी है।
  2. जयपुर को गुलाबी नगर भी कहा जाता है।
  3. ताज होटल मुंबई में स्थित है।
  4. लखनऊ सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है।
  5. गांधीनगर गुजरात की राजधानी है।

ऊपर वाक्यों में प्रयुक्त दिल्ली, जयपुर, मुंबई, लखनऊ, गांधीनगर आदि सभी महानगरों का बोध नहीं करवा रहे है, एक विशेष महानगर का बोध करा रहे है। इसलिए यह व्यक्तिवाचक संज्ञा में आयेंगे।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के कुछ अन्य उदाहरण

  1. जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे।
  2. महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।
  3. वह जापान में रहता है।
  4. मुझे हिंदी पुस्तकें पढ़ना पसंद है।
  5. कुतुबमीनार एक अच्छी जगह है।
  6. रामायण के बहुत अच्छी पुस्तक है।
  7. आचार्य चतुरसेन एक उपन्यासकार हैं।
  8. पेले फुटबॉल के महान खिलाड़ी हैं।
  9. विराट कोहली इतिहास के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।
  10. विकास गांव गया है।
  11. अमेज़न नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है
  12. मैंने आज एक जापानी भाषा की किताब खरीदी।
  13. मुझे पंजाबी में बात करना बहुत पसंद है।
  14. मैं अभी लंदन से वापस आ रहा हूँ।
  15. रामायण हिन्दू धर्म के सबसे उत्कृष्ट लेखों में से एक हैं।
  16. ताजमहल की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है।
  17. महात्मा गाँधी ने अहिंसा का उपयोग करके भारत को आज़ादी दिलवाई थी।
  18. मनीषा ने अपने गांव में एक विद्यालय खोला।
  19. कोहिनूर हीरा भारत की शान था।
  20. भारत का संविधान भीमराव आंबेडकर ने लिखा था।
  21. भूटान की एक छोटी लड़की चंपा हिमालय के शिखर पर जा पहुँची।
  22. भारत रत्न अवार्ड मिलना एक गौरव की बात होती है।
  23. सुबह सुबह समाचार पत्र पढ़ना मुझे काफी पसंद है।
  24. जन धन योजना के द्वारा देश के कई नागरिकों को लाभ हुआ है।
  25. पानीपत की पहली लड़ाई किसके बीच हुई थी?

व्यक्तिवाचक संज्ञा को कैसे पहचाने

  • इस संज्ञा का प्रयोग हमेशा एकवचन में होता है। उसे एकवचन से बहुवचन और बहुवचन से एकवचन में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा विशेषण होता है।
  • इस संज्ञा से भाववाचक संज्ञा का निर्माण नहीं किया जाता।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? (Vyaktivachak Sangya Kise Kahate Hain) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!


यह भी पढ़े –

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment