हनुमान चालीसा हिंदी में | Hanuman Chalisa In Hindi | Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

हनुमान चालीसा हिंदी में, हनुमान चालीसा का पाठ, Hanuman Chalisa In Hindi, Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi, Hanuman Chalisa PDF, Shri Hanuman Chalisa In Hindi, Hanuman Chalisa Lyrics Hindi, Hanuman Chalisa With Lyrics in Hindi

यदि आप भी हनुमान चालीसा हिंदी में पढ़ना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहाँ पर आपको हनुमान चालीसा हिंदी में (Hanuman Chalisa In Hindi) में दिया गया है। जिसे आप पढ़ सकते हैं।

हनुमान चालीसा हिंदी में (Hanuman Chalisa In Hindi)

हनुमान चालीसा हिंदी में (Hanuman Chalisa In Hindi)
श्री हनुमान चालीसा
दोहा
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। 
चौपाई
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।



कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।



सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।



सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेश्वर भए सब जग जाना।।
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।



प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।



भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।



साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।



जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

Hanuman Chalisa Book in Hindi

श्री हनुमान चालीसा किताब

Hanuman Chalisa book in Hindi
  • हनुमान चालीसा
  • वजन : 200 ग्राम
  • 5% कैशबैक
  • भाषा : हिन्दी

Hanuman Chalisa With Lyrics in Hindi

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. हनुमान चालीसा के पाठ को विधि पूर्वक कैसे करें?

उत्तर :- पूर्व या दक्षिण दिशा में मुंह करके लाल आसन पर बैठ जाएं। पूर्व या दक्षिण दिशा में लाल वस्त्र बिछाकर हनुमान जी का फोटो लगाएं। गाय के घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर एक बर्तन में पानी भरकर रखें और हनुमान जी के सामने 3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. हनुमान चालीसा कितनी बार पढ़ना चाहिए?

उत्तर :-  हनुमान जी और श्रीराम के चित्र की स्थापना करें। इसके बाद उनके सामने जल से भरा लोटा रखें। इसके बाद कम से कम 3 बार से लेकर 108 बार तक चालीसा का पाठ करें।

3. रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है?

उत्तर :- हनुमान चालीसा का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जी इस कलयुग में जागृत देव हैं। जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है उसको किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

महत्वपूर्ण लिंक
* Raksha Bandhan 2021 | रक्षाबंधन कब है?
* कच्चा चावल खाने के नुकसान
* शनि चालीसा हिंदी में 
* हनुमान जी की आरती 

अंतिम शब्द

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को हनुमान चालीसा हिंदी में (Hanuman Chalisa In Hindi) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment