जायफल के फायदे | Jaifal Ke Fayde

जायफल के फायदे: पुरुषों को जायफल (nutmeg in Hindi) के बारे में शायद अधिक जानकारी ना हो, लेकिन महिलाएं जायफल के बारे में जरूर जानती होंगी। जायफल (Jaifal) का इस्तेमाल अनेक अवसर पर किया जाता है। कभी मसाले के रूप में तो कभी बच्चों की मालिश करने के लिए।

जायफल के फायदे | Jaifal Ke Fayde
जायफल के फायदे | Jaifal Ke Fayde

यह भोजन का स्वाद और सुगंध दोनों बढ़ाता है। यह मसाला पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर है, जो जायफल के पेड़ मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस से मिलता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी कल इंफॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) (NCBI) की वेबसाइट पर प्रकाशित हुई एक शोध के अनुसार, जायफल को हजारों वर्षों से दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

जायफल का सेवन बहुत कम लोग करना पसंद करते हैं। क्योंकि इसका स्वाद गर्म और थोड़ा अखरोट जैसा होता है। लोग अक्सर इसका उपयोग डेसर्ट या करी में करते है। जायफल में ऐसे बहुत सारे यौगिक होते हैं, जो बीमारी को रोकने और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको जायफल के फायदे (Jaifal Ke Fayde) के बारे में बताने जा रहे हैं।

जायफल के फायदे | Jaifal Ke Fayde

जायफल के फायदे (Jaifal Ke Fayde) निम्नलिखित है:

1. बाल रोग में उपयोगी जायफल

जायफल और मायाफल के चूर्ण को बराबर मात्रा में लेकर धीमी आंच पर भून लें. इसमें बारह भाग मिश्री मिला लें। इसे रोजाना 1-2 ग्राम की मात्रा में बच्चों को सुबह दूध के साथ दें। इससे बच्चों की ताकत बढ़ती है। बच्चों के रोग दूर होते हैं।

2. सूजन से राहत

जायफल मोनोटेरपेन्स नामक एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिकों से भरपूर होता है। इसमें सैबिनीन, टेरपीनॉल और पिनीन होता है। यह आपके शरीर में पुरानी सूजन संबंधी स्वास्थ्य स्थितियों जैसे हृदय रोग, मधुमेह और गठिया से राहत दिलाने में प्रभावी है। एक अध्ययन में, सूजन वाले चूहों को इंजेक्शन लगाया गया था। उनमें से कुछ को जायफल का तेल दिया गया। तेल का सेवन करने वाले चूहों ने कम सूजन और सूजन दर्द का अनुभव किया।

3. पुरुष शक्ति बढ़ाने में जायफल के फायदे

बहुत से लोग यौन शक्ति की कमी की शिकायत करते हैं। ऐसे लोग जायफल का इस्तेमाल मर्दानगी (मर्दाना शक्ति) बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। दूध में जायफल, अकरकरा, जायफल, जावित्री, इलाइची, कस्तूरी और केसर पका लें। इस दूध में मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पुरुष शक्ति (पुरुषत्व) में वृद्धि होती है।

Also Read:

4. जीवाणुरोधी गुणों से युक्त

जायफल में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। कभी-कभी बैक्टीरिया जैसे स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटन्स और एग्रीगेटिबैक्टीरिन, एक्टिनोमाइसेटेमकोमिटन्स मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं। टेस्ट ट्यूब अनुसंधान से पता चला है कि जायफल ई-कोलाई नामक बैक्टीरिया के विकास को रोकता है, जो मनुष्यों में गंभीर बीमारी के साथ-साथ मृत्यु का कारण बन सकता है।

5. त्वचा रोगों में जायफल के फायदे

जायफल के तेल की मालिश करने से चर्म रोग दूर होते हैं। बेहतर परिणाम के लिए आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से जायफल के इस्तेमाल के बारे में सलाह ले सकते हैं।

6. मुंह से बदबू आने पर जायफल से लाभ

बराबर-बराबर भाग में कूठ, कमल, जावित्री और जायफल के चूर्ण लें। इसकी 500 मिग्रा की गोली बनाकर चूसें। इससे मुंह से दुर्गंध आने की परेशानी ठीक हो जाती है।

7. दांत दर्द में फायदेमंद

जायफल के तेल में भिगोयी हुई रूई के फाहे को दांतों में रखें। आपको दांत में दबाकर रखना है। इससे दांत के दर्द से आराम मिलता है।

Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को जायफल के फायदे (Jaifal Ke Fayde) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

रोहित HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डेवलपर, प्रोग्रामर और ब्लॉगर हैं। उन्हें ब्लॉग लिखना और अपने विचारों और ज्ञान को अन्य लोगों के साथ साझा करना पसंद है।

Sharing Is Caring:

1 thought on “जायफल के फायदे | Jaifal Ke Fayde”

Leave a Comment