उल्टी रोकने के उपाय | Ulti Rokne Ke Upay

उल्टी रोकने के उपाय: उल्टी किसी को भी आ सकती है, कभी अनपच होने के कारण, तो कभी उलटा-सीधा भोजन करने के कारण। गर्भावस्था में भी महिलाओं को उल्टी आती है। अनेक लोगों को बस, कार या टैक्सी में उल्टियां हो जाती हैं। आमतौर पर जब भी किसी को उल्टी आती है, तो लोग सबसे पहले दवाई से उल्टी का इलाज करने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आयुर्वेद में उल्टी को रोकने के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Vomiting) भी बताए गए हैं।

उल्टी रोकने के उपाय | Ulti Rokne Ke Upay
उल्टी रोकने के उपाय | Ulti Rokne Ke Upay

जी हां, अगर आपको भी बराबर उल्टी आती है और आप उल्टी से परेशान हो जाते हैं, तो आपको उल्टी रोकने के उपाय (Ulti Rokne Ke Upay) जरूर जानना चाहिए.

उल्टी रोकने के उपाय (Ulti Rokne Ke Upay)

उल्टी रोकने के उपाय (Ulti Rokne Ke Upay) निम्नलिखित है:

  1. तुलसी का रस निकाल कर पानी में डालकर पीने से उल्टी में आराम मिलता है। तुलसी के पत्तों के रस में शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है। अगर बार-बार उल्टी आ रही हो तो प्याज के रस में शहद मिलाकर पीएं।
  2. उल्टी का मन हो तो काली मिर्च के दो-चार दाने लेकर उसे चूसें। इसके अलावा थोड़ी सी काली मिर्च लें और करेले के पत्तों के रस में मिलाकर पी लें।
  3. लौंग उल्टी रोकने में भी बहुत मदद करती है। अगर आप लौंग को मुंह में रखते हैं या फिर इसे दालचीनी के साथ उबालकर पीते हैं, तो उल्टी बंद हो सकती है।
  4. अदरक और नींबू का रस बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ पिएं। अदरक में एंटी-इमेटिक गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं।
  5. नीम की छाल का रस निकालकर उसमें शहद मिलाकर पीएं। उल्टी में काफी आराम मिलेगा।
  6. आधा चम्मच सौंफ का तेल, आधा चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें।
  7. 10-10 ग्राम अजवायन, कपूर और पुदीना के फूलों को अच्छी तरह मिलाकर कांच की बोतल में भरकर रख लें। इसे धूप में रखें। थोड़ी देर बाद यह पिघल कर जूस बन जाएगा। इसकी 3-4 बूंदे पिएं। इसे दिन में एक या दो बार इस्तेमाल करें।
  8. हरे धनिये का रस निकाल लें। एक गिलास पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक, एक नींबू मिलाकर पिएं।
  9. एक गिलास पानी में आधा चम्मच धनियां पाउडर, आधा चम्मच सौंफ पाउडर डालकर उसमें थोड़ी सी मिश्री या मिश्री मिलाकर पी लें।
  10. गिलोय के रस में मिश्री मिलाकर दो चम्मच रस पीएं। इसे दिन में तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे उल्टी बंद हो जाएगी। आप गिलोय का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
  11. पुदीने का रस, नींबू का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाएं। इसका सेवन दिन में दो-तीन बार करें।
Disclaimer : यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहाँ पर दी गयी जानकारी का उपयोग किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार हेतु बिना विशेषज्ञ की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। HindiQueries.Com इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को उल्टी रोकने के उपाय (Ulti Rokne Ke Upay) से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

सुधांशु HindiQueries के संस्थापक और सह-संस्थापक हैं। वह पेशे से एक वेब डिज़ाइनर हैं और साथ ही एक उत्साही ब्लॉगर भी हैं जो हमेशा ही आपको सरल शब्दों में बेहतर जानकारी प्रदान करने के प्रयास में रहते हैं।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment