आयत किसे कहते हैं? | Aayat Kise Kahate Hain

नमस्कार दोस्तों कैसे है आप सभी? मैं आशा करता हु की आप सभी अच्छे ही होंगे. दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते है की आयत किसे कहते हैं ( Aayat Kise Kahate Hain) और आयत का क्षेत्रफल (Aayat Ka Kshetrafal), आयत का परिमाप (Aayat Ka Parimap), आदि कैसे निकालते हैं, तो इस लेख को अंत तक पढ़े, आपको सारे जवाब मिल जायेंगे.

आयत किसे कहते हैं? | Aayat Kise Kahate Hain
आयत किसे कहते हैं? | Aayat Kise Kahate Hain

आयत किसे कहते हैं? (Aayat Kise Kahate Hain)

ऐसा चतुर्भुज जिसके चारों अन्तःकोण समकोण (90 डिग्री के बराबर) हों उसे आयत (रेक्टैंगल) कहते हैं। आयत एक ऐसा चतुर्भुज है जिसकी आमने-सामने की भुजाएं समांतर होती है।

आयत की विशेषताएं

आयत की निम्न विशेषताए है:

  • आयत की आमने सामने की भुजाएं समान और समांतर होती हैं।
  • आयत के दोनों विकर्ण समान होते है।
  • आयत के विकर्ण एक दूसरे को समद्विभाजित करते हैं। आयत के अंतः कोण समकोण होते हैं.

आयत का चित्र

आयत का चित्र निम्नलिखित है:

आयत

आयत का क्षेत्रफल (Aayat Ka Kshetrafal)

यदि हमे किसी आयत का क्षेत्रफल निकलना है तो उस आयत के लम्बाई और चौड़ाई का गुणा कर देते है.

आयत का क्षेत्रफल = लंबाई x चौड़ाई

अर्थात यदि किसी आयत की लम्बाई 10cm और चौड़ाई 20cm है तो उपरोक्त सूत्र के अनुसार उस आयत का क्षेत्रफल 200 वर्ग सेंटीमीटर होगा.

आयत का परिमाप (Aayat Ka Parimap)

चारों भुजाओं के योग को परिमाप कहते हैं। अर्थात यदि हमे किसी आयात का परिमाप निकालना है तो उस आयात चारो भुजाओ को जोड़ देंगे या फिर उस आयत के लम्बाई और चौड़ाई को जोड़ कर उसे 2 से गुणा कर के भी उस आयत का परिमाप ज्ञात किया जा सकता है.

आयत की परिमाप = 2 (लंबाई +चौड़ाई )

अर्थात यदि किसी आयत की लम्बाई 10cm और चौड़ाई 20cm है तो उपरोक्त सूत्र के अनुसार उस आयत का परिमाप 60 होगा.

आयत से संबंधित सूत्र

भुजाएँ{\displaystyle a,\;b}{\displaystyle a,\;b}
क्षेत्रफलA×b
परिमाप{\displaystyle U\,=\,2\cdot a+2\cdot b=2\cdot (a+b)}{\displaystyle U\,=\,2\cdot a+2\cdot b=2\cdot (a+b)}
विकर्ण की लम्बाई{\displaystyle {\sqrt {a^{2}+b^{2}}}}{\displaystyle {\sqrt {a^{2}+b^{2}}}}
परिवृत्त की त्रिज्या{\displaystyle r\,=\,{\frac {1}{2}}\cdot {\sqrt {a^{2}+b^{2}}}}{\displaystyle r\,=\,{\frac {1}{2}}\cdot {\sqrt {a^{2}+b^{2}}}}

आयत किसे कहते हैं? – FAQs

Conclusion

मैं उम्मीद करता हूँ कि अब आप लोगों को आयत किसे कहते हैं ( Aayat Kise Kahate Hain) और आयत का क्षेत्रफल (Aayat Ka Kshetrafal), आयत का परिमाप (Aayat Ka Parimap), आदि का सूत्र क्या होता है, से जुड़ी सभी जानकरियों के बारें में पता चल गया होगा। यह लेख आप लोगों को कैसा लगा हमें कमेंट्स बॉक्स में कमेंट्स लिखकर जरूर बतायें। साथ ही इस लेख को दूसरों के जरूर share करें, ताकि सबको इसके बारे में पता चल सके। धन्यवाद!

HindiQueries पर आप सभी को मनोरंजन, शिक्षा, जीवनी, व्यवसाय, टेक्नोलॉजी, अदि के साथ और भी बहुत सारी जानकारियां हिंदी मे प्राप्त होंगी।

Sharing Is Caring:

Leave a Comment